Close Menu
    What's Hot

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    May 13, 2026

    गिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

    May 12, 2026

    पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»उद्योग»मनरेगा के पशु शेड निर्माण से नारायण को गौपालन में मिली नई राह  हितग्राही को आमदनी का बना नया माध्यम
    उद्योग

    मनरेगा के पशु शेड निर्माण से नारायण को गौपालन में मिली नई राह  हितग्राही को आमदनी का बना नया माध्यम

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    कोरबा 06 फरवरी 2026/ जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा यदि दृढ़ हो, तो सीमित साधन भी विकास का मार्ग खोल देते हैं। ग्राम पंचायत कोनकोना, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के निवासी और मनरेगा में रोज़ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले हितग्राही श्री नारायण पिता श्री धर्मजीत की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है। छोटा व्यवसाय शुरू करने और गौपालन से आमदनी बढ़ाने का सपना उनके मन में था, पर साधनों की कमी उन्हें आगे कदम बढ़ाने से रोक रही थी।

    इन्हीं चुनौतियों के बीच महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,मनरेगा उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। पंचायत से जानकारी मिली कि योजना के तहत पशुधन के लिए पक्का शेड निर्माण करवाया जा सकता है। नारायण की समस्या समझते हुए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित किया और 77 हजार रुपये की लागत से पशु शेड निर्माण की स्वीकृति दी।

    निर्माण के दौरान नारायण और उनके परिवार के सदस्यों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार भी मिला। इससे उन्हें दोहरा लाभ मिला, एक ओर पक्का पशु शेड, दूसरी ओर अतिरिक्त आमदनी।

    समस्याओं से समाधान तक का सफर

    पशुशेड बनने से पहले नारायण कई परेशानियों से जूझ रहे थे, बारिश, ठंड और गर्मी से पशुओं को सुरक्षित रखना भारी पड़ता था। खुले में बंधे पशु अक्सर इधर-उधर चले जाते थे। गीली और कच्ची ज़मीन पर रहने से पशु बार-बार बीमार पड़ते थे, जिससे इलाज पर भारी खर्च करना पड़ता था। इसके साथ ही विषैले जीवों के खतरे के कारण पशुओं की जान पर भी संकट मंडराता था। पक्का शेड बन जाने के बाद यह सभी समस्याएं खत्म हो गईं। अब पशु सुरक्षित हैं, बीमारियां कम हुई हैं, और देखभाल भी आसान हो गई है।

    गौपालन से बढ़ी आमदनी

    नारायण के पिता श्री धर्मजीत बताते हैं कि पहले परिवार के पास केवल 2 मवेशी थे। अब संख्या बढ़कर 5 मवेशी हो गई है। आगे और गाय खरीदकर गौपालन को एक पूर्ण व्यवसाय के रूप में विकसित करने की उनकी योजना है। आज नारायण का परिवार मनरेगा के इस कार्य से आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है और गौ पालन उनके लिए स्थायी आय का नया स्त्रोत बनकर उभरा है।

    मनरेगा-गांव की तरक्की और हितग्राहियों की उन्नति का आधार

    पशुशेड निर्माण ने न केवल हितग्राही नारायण के पशुओं को सुरक्षित स्थान दिया, बल्कि उनके परिवार को आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ाया। मनरेगा ने उन्हें न सिर्फ रोजगार दिया, बल्कि अपने सपनों को साकार करने का मजबूत आधार भी दिया।

    हितग्राही नारायण का कहना है कि मनरेगा से बने पशु शेड ने हमारे जीवन में व्यवसाय के नए अवसर दिए हैं। अब हम ज्यादा गौपालन करके अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। योजना ने हमारे परिवार को आर्थिक संबल दिया है। मनरेगा सिर्फ रोजगार नहीं देती, बल्कि ग्रामीणों के सपनों को भी हकीकत में बदलती है।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकायाकल्प आयुष राज्य स्तरीय पुरस्कार 2024 में आयुष जिला कोरबा को मिला प्रथम एवं द्वितीय स्थान
    Next Article कोरबा में जमीन घोटाला: 3 आरआई जेल भेजे गए, अधीक्षक भू अभिलेख पहले ही जेल में
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    May 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    गिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का सशक्त माध्यम ग्राम पंचायत चोढा में सुशासन शिविर का किया गया आयोजन

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026 के तहत चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित’

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 12, 2026
    Editors Picks

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    May 13, 2026

    गिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

    May 12, 2026

    पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 12, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – जनसेवा का महाअभियान वर्षों का इंतजार खत्म, विमला बाई को मिला पक्का मकान

    May 12, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.