Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा प्रेस क्लब को उप मुख्यमंत्री की 20 लाख की सौगात _नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने पर दिया जोर_
    छत्तीसगढ़

    कोरबा प्रेस क्लब को उप मुख्यमंत्री की 20 लाख की सौगात _नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने पर दिया जोर_

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI23/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को रामपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कोरबा प्रेस क्लब के विकास के लिए 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब की पहचान पूरे राज्य में है और पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसकी गरिमा बनाए रखना हर पत्रकार का दायित्व है।

    श्री साव ने अपने संबोधन में कहा, “निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। एआई और नई तकनीक के इस दौर में पत्रकारिता का स्वरूप बदल रहा है। ऐसे समय में अनुभवी और युवा पत्रकारों के समन्वय से इस क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। बड़ी संख्या में युवा इस पेशे से जुड़ रहे हैं जो समाज में जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।” उन्होंने प्रेस क्लब की गतिविधियों और समय-समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी सराहना की।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्व निभाते हैं। जनसरोकारों और शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम है। पत्रकारिता निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के साथ होनी चाहिए।

    समारोह में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित थे। महापौर संजू देवी राजपूत और जयसिंह अग्रवाल ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई दी।

    https://kartalatimes.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260723-WA0050.mp4

    नई कार्यकारिणी
    इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद  खान उपाध्यक्ष राजकुमार शाह सचिव दिनेश राज उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा ‘(मिट्ठू’), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Article23 जुलाई को कोरबा में उपमुख्यमंत्री: PM आवास गृह प्रवेश से लेकर मल्टीलेवल पार्किंग तक 6 कार्यक्रम  
    Next Article उरगा-हाटी मार्ग पर कुदमुरा-कोसाबाड़ी के पास  सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026
    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    Editors Picks

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.