*कोरबा, 03 जून 2026* सुशासन तिहार 2026 के तहत विकासखंड कोरबा की ग्राम पंचायत बरपाली में मंगलवार को जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में बरपाली, मदनपुर, जिलगा, चचिया, कूदमुरा, तौलीपाली, बासीन, कोलगा, सोलवा और कटकोना सहित 10 पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए।
शिविर का शुभारंभ भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजन व माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष बिजमोती राठिया, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, सरपंच, पंच, जनपद सदस्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद पंचायत CEO खगेश कुमार निर्मलकर ने “संवाद से समाधान” की मंशा और ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी।
शिविर में कुल 710 आवेदन मिले, जिनमें से 107 का मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिविर में पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, लखपति दीदी सम्मान पत्र, नई पहल किट, टीबी पोषण किट, आयुष्मान कार्ड, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, श्रवण यंत्र, आवास की चाबी और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। टीबी मुक्त ग्राम कूदमुरा को स्मृति चिन्ह भी दिया गया।

























































