Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»भाजयुमो कोरबा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह बने जवाली मंडल प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
    छत्तीसगढ़

    भाजयुमो कोरबा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह बने जवाली मंडल प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI03/06/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन विस्तार एवं मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा के जिला उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद सुजीत सिंह को जवाली मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
    भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है। संगठन द्वारा जारी आदेश में सुजीत सिंह को जवाली मंडल की जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई।
    सुजीत सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
    भाजयुमो पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि सुजीत सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जवाली मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
    इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने सुजीत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल का लाभ जवाली मंडल को निश्चित रूप से मिलेगा।
    सुजीत सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबरपाली में जनसमस्या निवारण शिविर, 107 आवेदनों का मौके पर निराकरण
    Next Article कोटमेर जनसमस्या निवारण शिविर में 200 आवेदनों का हुआ मोैके पर निराकरण
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.