रामपुर / कोरबा 06 नवंबर 2026 / रामपुर विधानसभा के विधायक श्री फूल सिंह राठिया ने धनतेरस के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों एवं जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि धनतेरस धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। उन्होंने कामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और अपार सफलता लेकर आए
विधायक श्री राठिया ने कहा कि रामपुर विधानसभा सहित पूरे जिले में हर परिवार धन-धान्य से भरा रहे, सभी स्वस्थ रहें और प्रदेश लगातार विकास की ओर आगे बढ़ता रहे। यही उनकी सच्ची शुभकामना है।
– शुभकामनाओं सहित –
फूल सिंह राठिया
विधायक, रामपुर विधानसभा

