Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026

    मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    29/09/2026

    सेवा यात्रा बाइक रैली कल पहुंचेगी भैंसमा और पसान, छात्रों को बांटेंगे कॉपी-पेन

    29/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»उद्योग»पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त
    उद्योग

    पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI13/03/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    कोरबा :कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजस्व विभाग और खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, बालको रोड चेक पोस्ट स्थित पवन जनरल स्टोर्स में आकस्मिक छापामार कार्रवाई की।

     

    निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकान और उससे जुड़े भंडारण स्थल तथा गोदामों की जांच की। जांच में पाया गया कि प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था और उनका अनधिकृत भंडारण भी किया गया था। मौके से कुल 15 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से जप्त कर लिया गया।

     

    जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कँवर ने बताया कि यहां एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडरों में गैस भरकर ब्लैक में अधिक कीमत पर बेचे जाने की जानकारी भी सामने आई है।

     

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट कहा है कि घरेलू उपयोग के लिए दिए जाने वाले एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों को ऐसे प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखने और आवश्यक होने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

     

    संयुक्त जांच दल ने प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित विभागों को एलपीजी गैस एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर अनाधिकृत भंडारण और दुरुपयोग पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए हैं।

     

    जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें। यदि कहीं इस तरह की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग या जिला प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा जिले के कटघोरा में विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    Next Article बालको क्षेत्र में अवैध लाल ईंट भट्टों और कोयला का बड़ा खेला चल रहा है जिससे पर्यावरण का भारी नुकसान हो रहा है
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली कल पहुंचेगी भैंसमा और पसान, छात्रों को बांटेंगे कॉपी-पेन

    29/09/2026
    करतला

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026
    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    Editors Picks

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026

    मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    29/09/2026

    सेवा यात्रा बाइक रैली कल पहुंचेगी भैंसमा और पसान, छात्रों को बांटेंगे कॉपी-पेन

    29/09/2026

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.