Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»Uncategorized»कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न आंकड़ों का संग्रहण पूर्ण
    Uncategorized

    कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न आंकड़ों का संग्रहण पूर्ण

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI01/06/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 01 जून 2026/ कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जनगणना का कार्य पूरी सफलता के साथ पूर्ण कर लिया गया है।
    जिले के सभी 06 नगरीय निकायों, नगर पालिक निगम कोरबा के 07 जोनों, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा एवं बांकीमोंगरा तथा नगर पंचायत पाली एवं छुरीकला सहित सभी 12 तहसीलों (कोरबा, भैसमा, बरपाली, करतला, कटघोरा, दर्री, पोड़ी-उपरोड़ा, पसान, पाली, हरदीबाजार, दीपका एवं अजगरबहार) में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एच.एल.बी.) की पहचान करते हुए शत-प्रतिशत डेटा संग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

    *पहली डिजिटल जनगणना तकनीक का हुआ सफल प्रयोग*

    यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है, जिसके अंतर्गत प्रगणकों द्वारा फील्ड में जाकर कुल 33 प्रमुख बिंदुओं (भवन की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, निर्माण सामग्री का प्रकार, खाद्यान्न, टीवी, इंटरनेट, मोबाइल, कार की उपलब्धता आदि) से संबंधित जानकारी सीधे ‘‘एचएलओ ऐप’’ में दर्ज की गई। डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रगणकों द्वारा दर्ज किया गया डेटा रियल-टाइम में सुपरवाइजरों की आईडी में सिंक हुआ, जिसे पूरी सतर्कता के साथ सत्यापित कर मुख्य सर्वर पर भेज दिया गया है। डिजिटल माध्यम से कार्य होने के कारण अब डेटा प्रोसेसिंग तीव्र गति से होगी, जिससे विकास कार्यों के लिए आवश्यक आंकड़े सरकार को शीघ्र उपलब्ध हो सकेंगे। आंकड़े भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किए जाएंगे।
    *अधिकारियों की निगरानी में हुआ उत्कृष्ट कार्य*
    श्री आशुतोष पाण्डेय, प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत 07 जोनों की सटीक निगरानी के कारण पूरे राज्य में नगर पालिक निगम कोरबा ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण किया। इस प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा जनगणना कार्य को समय-सीमा से पूर्व पूर्ण करने में प्रथम स्थान पर रहा।
    कलेक्टर के निर्देश पर जिला जनगणना अधिकारी द्वारा इस पूरी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग की गई। कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी 24 चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों पर सतत निगरानी रखी गई। सभी तहसीलदारों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा जिले में जनगणना के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से समन्वय स्थापित कर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संपन्न कराया।
    जिला कोरबा के लिए अधिकृत राज्य नोडल अधिकारी श्री बैद्यनाथ जी द्वारा विभिन्न चार्जों में फील्ड कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिले में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी तकनीकी शंकाओं एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया।
    *मानव संसाधन और जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट समन्वय*
    जिले में फील्ड स्तर पर रिजर्व सहित कुल 2,215 प्रगणक एवं 376 सुपरवाइजर, अर्थात कुल 2,591 जनगणना कार्मिकों की सक्रिय सहभागिता एवं सतत परिश्रम से यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन कार्मिकों ने प्रत्येक ग्राम, वार्ड एवं मोहल्ले में घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जानकारी संकलित की, जिसके परिणामस्वरूप हाउस लिस्टिंग एवं आवास गणना (एच.एल.बी.) का कार्य निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सका। फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने भीषण गर्मी और भौगोलिक चुनौतियों का सामना करते हुए जिले के कोने-कोने तक पहुंचकर इस अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।
    *कलेक्टर ने दी बधाई एवं जताया आभार*
    कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जिले में कुल 2,078 एच.एल.बी. में कार्यरत सभी 2,591 प्रगणकों, सुपरवाइजरों एवं 24 चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार, जोन कमिश्नर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी) तथा पूरी प्रशासनिक टीम को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समय-सीमा के भीतर और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करने पर हार्दिक बधाई दी है।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा सभी माननीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा मीडिया एवं प्रेस प्रतिनिधियों को भी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में योगदान के लिए बधाई प्रेषित की गई तथा उनका आभार व्यक्त किया गया।
    साथ ही उन्होंने जिले के उन 10,669 परिवारों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सजगता एवं नागरिक कर्तव्यबोध का परिचय देते हुए ‘‘स्व-गणना’’ के माध्यम से पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराई।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबेमेतरा में कन्या विवाह योजना के तहत 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, CM साय ने दी सौगात
    Next Article इसके आकर्षण का पर्दाफास- निकोटीन और तम्बाकू कि लत का मुकाबला‘‘थीम के साथ मनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    Uncategorized

    Manrega

    27/09/2026
    Uncategorized

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया कोरबा, जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और विकसित भारत का लिया संकल्प

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान कभी मिट्टी के दो कमरों का घर था सपना, आज पक्के मकान में पूरा हुआ अपना आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुनील तिवारी के परिवार को दी सुरक्षित और सम्मानजनक जिंदगी

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा कोरबा जिले में व्यापक स्तर पर होंगे विविध आयोजन, 5 लाख से अधिक घरों में प्रज्वलित होंगे दीप जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

    16/09/2026
    Uncategorized

    माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

    16/09/2026
    Uncategorized

    महतारी वंदन योजना से मजबूत हुआ आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं गीता 31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से सशक्त हो रहीं महिलाएं – लाभार्थी श्रीमती गीता

    10/09/2026
    Editors Picks

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026

    कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.