कोरबा, छत्तीसगढ़। कोरबा के पत्रकार मनीष जायसवाल (JB News Korba Chhattisgarh, सर्वमंगला रोड) ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर FIR दर्ज करने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि डीजल चोरी से संबंधित एक वीडियो प्रसारित करने के बाद उनके साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घटना हुई है
क्या है पूरा मामला
शिकायत के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर की रात करीब 11:35 बजे की है। मनीष जायसवाल अपनी एक्टिवा से पुराना बस स्टैंड की ओर से आ रहे थे, उनके पीछे कार से प्रत्यक्षदर्शी दीपक धमेचा चल रहे थे।
आरोप है कि इसी दौरान एक *स्कॉर्पियो वाहन* अचानक उनके पीछे आ गया और अग्रसेन स्कूल के बगल से जाने वाली सड़क, ऑटो सेंटर के आगे, अग्रवाल बिल्डिंग और हनुमान मंदिर के आसपास के क्षेत्र में वाहन ने उन्हें कुचलने जैसी स्थिति पैदा कर दी। पत्रकार ने किसी तरह एक्टिवा किनारे कर अपनी जान बचाई।
डीजल चोरी के वीडियो से जोड़कर देख रहे हैं पत्रकार
शिकायत के बिंदु क्रमांक 3 में पत्रकार ने एक महत्वपूर्ण तथ्य का उल्लेख किया है। घटना से लगभग तीन दिन पहले उन्होंने (खदान क्षेत्र) में डीजल चोरी से संबंधित एक वीडियो अपने समाचार माध्यम पर प्रसारित किया था। इसकी जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय को भी दी थी।
पत्रकार का कहना है कि, “इन परिस्थितियों को देखते हुए मुझे अपने साथ हुई घटना के कारणों को लेकर आशंका है। हालांकि, इस घटना का डीजल चोरी से संबंधित खबर से कोई संबंध है या नहीं तथा इसमें कौन लोग शामिल हैं, यह पुलिस जांच का विषय है। मैं चाहता हूं कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए।”
एसपी से की गई 8 मांगें
पत्रकार ने SP महोदय से निम्न मांगें की हैं –
1. शिकायत पर नियमानुसार FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए।
2. अग्रसेन स्कूल, ऑटो सेंटर, अग्रवाल बिल्डिंग और हनुमान मंदिर के आसपास के *CCTV फुटेज सुरक्षित कर* जांच की जाए।
3. स्कॉर्पियो वाहन और उसमें सवार व्यक्तियों की पहचान की जाए।
4. प्रत्यक्षदर्शी दीपक धमेचा का बयान दर्ज किया जाए।
5. डीजल चोरी का वीडियो प्रसारित करने के बाद की सभी परिस्थितियों की जांच की जाए।
6. पत्रकार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल
शिकायत में कहा गया है, “मैं एक पत्रकार के रूप में जनहित से जुड़े मुद्दों और समाचारों को जनता के सामने लाने का कार्य करता हूं। यदि किसी पत्रकार को समाचार प्रसारित करने के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर भय या आशंका महसूस होती है, तो यह केवल एक व्यक्ति की सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता और पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल भी है।”




