बिलासपुर / कोरबा। शिक्षा विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोड़री के शिक्षक श्री ज्योति भूषण सिंह कंवर (शिक्षक एलबी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
आदेश क्रमांक शिकायत जांच/टी./न.क्र.375/2026-27/3545, दिनांक 27/10/26 को संयुक्त संचालक (अश्वनी भारद्वाज)द्वारा जारी किया गया है।
1. अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता
2. *मदिरापान कर शाला में उपस्थित होना*
3. निरीक्षण के दौरान शाला से अनुपस्थित पाया जाना
4. *उच्चाधिकारियों से अभद्र व्यवहार एवं धमकी दिये जाने*
पूरी प्रक्रिया क्या हुई?
जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने पत्र क्रमांक 7381/ शिकायत जांच/2026-27, दिनांक 15.10.2026 के जरिए प्रस्ताव भेजा था। इसके आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पोंड़ी उपरोड़ा ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन श्री कंवर ने उसका जवाब तक प्रस्तुत नहीं किया।
इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की कण्डिका 3 एवं 23 (ख) और छ.ग. सिविल सेवा नियम (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 1966 के नियम 9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।
निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पोंड़ी उपरोड़ा नियत किया गया है। नि

