कोरबा जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों पर उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तारकिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर कोरबा और सक्ती जिले से कुल 4 बाइक बरामद की गई हैं।
केस 1: शोरूम की छत का टीन तोड़कर चोरी
10 अक्टूबर को ग्राम तुमान स्थित शांति हीरो होंडा एजेंसी में चोरी हुई थी। प्रार्थी जितेंद्र टंडन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने शोरूम की छत का टीन और पीछे का ताला तोड़कर एक नई *
Hp Deluxe Pro बाइक और Exide कंपनी की 15 बैटरियां चोरी कर ली।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 581/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर बरपाली भट्ठी रोड पर घेराबंदी कर –
– शुभम कुमार कंवर (18), निवासी ठरकपुर
– विनय कुमार कंवर (19), निवासी पुराना रिस्दा
को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल की। बताया कि बाइक का साइलेंसर घर में छिपाकर रखा था, जबकि बैटरियों को डर के कारण हसदेव नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने बाइक और साइलेंसर बरामद कर लिया।
केस 2: भैंसमा चौक से स्प्लेंडर चोरी
दूसरी घटना 25 अक्टूबर को भैसमा चौक के पास हुई, जहाँ से स्प्लेंडर बाइक क्रमांक cg 12 AT 9778 चोरी हो गई। अपराध क्रमांक 596/2026 दर्ज किया गया।
सूचना के आधार पर सागौनबाड़ी भैंसमा के पास घेराबंदी कर –
– महेंद्र चौहान (18), निवासी नगरदा
– और एक विधि से संघर्षरत बालक
को पकड़ा गया। दोनों ने भैंसमा से बाइक चोरी करना स्वीकार किया।
सक्ती जिले से 2 बाइक और बरामद
दोनों मामलों में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सक्ती जिले के नगरदा थाना क्षेत्र से भी एक-एक बाइक चोरी करना कबूल किया। उनकी निशानदेही पर नगरदा से चोरी की दो बाइक भी बरामद की गईं।
इस तरह कोरबा से 2 और सक्ती से 2, कुल 4 बाइक बरामद हुई हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहीं बालक को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।

