कोरबा में सख्ती: 2026 में अब तक 1143 ड्रंक एंड ड्राइव के मामले दर्ज
कोरबा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे सजग कोरबा, सतर्क कोरबा”अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है।
जिले भर में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 20 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा। इनमें 08 चार पहिया और 12 दो पहिया वाहन शामिल हैं। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
जिले के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर ब्रेथ एनालाइजर के साथ चेकिंग प्वाइंट बनाकर सघन जांच की जारी
पुलिस के अनुसार 01 जनवरी 2026 से अब तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 1143 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण नशे में वाहन चलाना है। नशे में चालक की निर्णय क्षमता और प्रतिक्रिया समय प्रभावित होता है जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
कोरबा पुलिस की अपील
– शराब पीने के बाद वाहन न चलाएं। टैक्सी या चालक का उपयोग करें
– हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं
– नशे में वाहन चलाते दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें
पुलिस ने कहा है कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

