*रायपुर।* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर ही दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई।
CM योगी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम’ और ‘योगी-योगी’ के नारे लगाए।
बताया जा रहा है कि CM योगी यहां एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही संगठन के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच प्रदेश के विकास और आपसी सहयोग को लेकर भी चर्चा संभावित है।

