Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»महर्षि नारद जयंती पर श्रमजीवी पत्रकार संघ का बड़ा आयोजन: रायपुर में जुटे प्रदेशभर के पत्रकार, डॉ. रमन सिंह बोले- अवस्थी आजीवन अध्यक्ष रहे
    छत्तीसगढ़

    महर्षि नारद जयंती पर श्रमजीवी पत्रकार संघ का बड़ा आयोजन: रायपुर में जुटे प्रदेशभर के पत्रकार, डॉ. रमन सिंह बोले- अवस्थी आजीवन अध्यक्ष रहे

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI19/05/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    *रायपुर।* छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में महर्षि नारद जयंती सप्ताह का भव्य आयोजन सोमवार को राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। पहला सत्र वृंदावन हॉल में और दूसरा सत्र स्पीकर हाउस के साहित्यिक हॉल में हुआ।

    *दूसरे सत्र में पहुंचे डॉ. रमन सिंह:*
    दूसरे सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे।

    *गौरी शंकर श्रीवास का बयान:*
    भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार केवल श्रमजीवी ही नहीं, बल्कि स्वाभिमानी भी होते हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता के साथ समाज तक हर घटनाक्रम पहुंचाना पत्रकारों का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। विषम परिस्थितियों में भी पत्रकार सूचना क्रांति के अग्रदूत की भूमिका निभाते हैं।

    *अरविंद अवस्थी का स्वागत, ग्रामीण पत्रकार सम्मानित:*
    कार्यक्रम के शुभारंभ में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों, तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए पत्रकारों को साल, श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

    डॉ. रमन सिंह ने अरविंद अवस्थी को आठवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी। साथ ही महासचिव विश्व दीपक राई को भी शुभकामनाएं दीं। डॉ. सिंह ने हंसी-ठिठोली में कहा कि अवस्थी जी को तो आजीवन अध्यक्ष बने रहना चाहिए।

    *पत्रकारिता पर चर्चा:*
    वक्ताओं ने महर्षि नारद को आद्य पत्रकार बताते हुए कहा कि वे सूचना और संवाद के पहले संवाहक थे। नारद जयंती के बहाने पत्रकारिता के मूल्यों, चुनौतियों और ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

    *संचालन और आभार:*
    कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा ने किया। अंत में महासचिव विश्व दीपक राई ने आभार प्रदर्शन किया।

    *ये पत्रकार रहे शामिल:*
    अरविंद अवस्थी, विश्व दीपक राई बिलासपुर, अनिल पवार रायपुर, राजेश मिश्रा रायपुर, मनोज मिश्रा बसना, राजू दरयानी सक्ती, भरत योगी रायपुर, अब्बास अली सारंगढ़, पारस शर्मा कवर्धा, निर्मल सलूजा पंडरिया, राम साहू रायपुर, अवधेश मिश्रा रायपुर, मनमोहन नेताम देवभोग, रवि शुक्ला बिलासपुर, रेनू मिश्रा धरसिवा, विनोद शर्मा कोरिया, छगन साहू दल्ली राजहरा, संतोष ताम्रकार अहिवारा, नूतन गुप्ता लोरमी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबिझरा उपचुनाव में बड़ा खेल: भाजपा नेता की हत्या का आरोपी मुस्ताक अहमद जेल से आकर उसी सीट पर ठोक रहा दावा
    Next Article रायपुर पहुंचे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एयरपोर्ट पर किया आत्मीय स्वागत, दोनों नेताओं में हुई सौजन्य मुलाकात
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026
    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    27/09/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.