*कोरबा 19 मई 2026।* कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को समय-सीमा की बैठक में गर्मी को देखते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त, सभी CMO और PHE अफसरों से कहा कि कहीं भी पेयजल संकट नहीं आना चाहिए। हैंडपंप खराब होने पर तुरंत सुधार कराया जाए।
*सुशासन तिहार पर जोर:*
कलेक्टर ने सुशासन तिहार में मिले आवेदनों को सूचीबद्ध कर संबंधित विभागों को भेजने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। SDM को तहसील स्तर के आवेदनों की समीक्षा कर निपटारा करने को कहा। जनसमस्या निवारण शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य की गई।
*लंबित प्रकरण तुरंत निपटाएं:*
PMO, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानव अधिकार आयोग, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर आवेदकों को सूचित करने के निर्देश दिए। सेवा सेतु के आवेदनों के लिए प्रशिक्षण कराने को कहा।
*स्कूल और स्वास्थ्य:*
DEO को 7 दिन में SC, ST, OBC के पात्र विद्यार्थियों की स्कूलवार सूची देने, अपार आईडी और बायोमेट्रिक अपडेट कराने के निर्देश। जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए अभियान चलाने को कहा। CMHO को टीबी मुक्त पंचायत के लिए NGO के सहयोग से जांच अभियान, सिकलसेल जांच और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
*अन्य बड़े निर्देश:*
1. *PM आवास दादरखुर्द:* 1 सप्ताह में बिजली कनेक्शन देने के निर्देश।
2. *जल संरक्षण:* नदी-नालों का सर्वे कर स्ट्रक्चर बनाने के निर्देश।
3. *स्वनिधि योजना:* 10 दिन में आवेदनों का निराकरण कर हितग्राहियों को लाभ देने को कहा।
4. *कचरा प्रबंधन:* सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन 2026 के तहत गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डिब्बों में जमा कर मॉडल वार्ड बनाने के निर्देश।
5. *PM सूर्यघर योजना:* प्रगति लाने और सभी अफसरों को अपने प्रभार वाले पंचायतों में भ्रमण करने को कहा।
कलेक्टर ने स्कूल के आसपास से ठेला हटाने, तालाबों का सीमांकन और जनजाति गरिमा उत्सव के आयोजन के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत CEO, अपर कलेक्टर, सभी SDM, जनपद CEO और विभाग प्रमुख मौजूद रहे।

