Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान
    छत्तीसगढ़

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI15/07/2026Updated:15/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान
    *14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाने वाली किशोरियों का होगा निःशुल्क टीकाकरण*
    कोरबा 15 जुलाई 2026/
    महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से जिले में 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पात्र किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है।
    यह विशेष टीकाकरण अभियान जिले के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र कटघोरा, करतला, पाली एवं पोड़ी-उपरोड़ा, स्वर्गीय बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा, रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र कोरबा सहित जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थय केन्द्रों में संचालित किया जा रहा है।
    अभियान के अंतर्गत केवल वे किशोरियां पात्र होंगी जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन अभी 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो। आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड अथवा अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र मान्य होगा। यदि किसी हितग्राही के पास पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो अभिभावक द्वारा हस्ताक्षरित शपथ-पत्र के आधार पर भी टीकाकरण कराया जा सकेगा। टीकाकरण के उपरांत सभी लाभार्थियों का पंजीयन यू-विन पोर्टल पर किया जाएगा तथा उन्हें डिजिटल टीकाकरण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र पुत्रियों को 18 जुलाई तक आयोजित इस विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान के दौरान अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वर्गीय बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा अथवा रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा ले जाकर निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर एचपीवी टीकाकरण किशोरियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर 7587859800 पर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राशनकार्ड सेवाओं का हुआ विस्तार अब कॉमन सर्विस सेंटर से बनेंगे राशनकार्ड, नाम जोड़ने एवं विलोपन की सुविधा भी उपलब्ध
    Next Article प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा के 11 वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु परीक्षा 19 जुलाई को
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026
    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    Editors Picks

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.