Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»खैरभवना शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण सुशासन तिहार आमजन के विश्वास को मजबूत करने का अभियान -विधायक श्री पटेल
    छत्तीसगढ़

    खैरभवना शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण सुशासन तिहार आमजन के विश्वास को मजबूत करने का अभियान -विधायक श्री पटेल

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI05/06/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 05 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले में संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत खैरभवना (पड़निया) में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं एवं मांगों का त्वरित निराकरण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। शिविर में पाली, खैरभवना, कनबेरी, जपेली, रंगबेल, खोडरी, बाता, बिरदा, सलोरा (ख), दर्री सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं।
    मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल शिविर में शामिल हुए। विधायक श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच सीधे संवाद स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुन रहा है और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि हर जरूरतमंद नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
    विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि सुशासन तिहार केवल समस्याओं के निराकरण का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन के विश्वास को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें तथा अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को खुलकर प्रशासन के समक्ष रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
    शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 20 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। 35 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा 5 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए गए। एक किसान को डीजल पंप प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रंगबेल एवं खैरभवना ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
    जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 456 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 173 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद कुमार यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्री अमृत कंवर, श्री सूर्यभवन सिंह, श्री भैय्याराम, विधायक प्रतिनिधि श्री मन्नू राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर
    Next Article खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026
    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    Editors Picks

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.