Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»शारदा विहार में झेरिया यादव समाज का प्रांतीय सम्मान समारोह संपन्न _शिक्षा और युवाओं की भागीदारी से ही समाज की प्रगति संभव : प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव_
    छत्तीसगढ़

    शारदा विहार में झेरिया यादव समाज का प्रांतीय सम्मान समारोह संपन्न _शिक्षा और युवाओं की भागीदारी से ही समाज की प्रगति संभव : प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव_

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI26/05/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    *कोरबा।* स्थानीय शारदा विहार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में रविवार को छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के तत्वावधान में भव्य प्रांतीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव रायपुर से शामिल हुए।

    *दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ*
    समारोह का शुभारंभ भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कोरबा यादव समाज की ओर से महापौर संजू देवी राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव एवं प्रांतीय कार्यकारिणी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

    *संगठन की मजबूती पर दिया जोर*
    महापौर संजू देवी राजपूत ने स्वजातीय बंधुओं की भारी उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और अनुशासन से ही बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने यादव समाज के सहज-सरल स्वभाव की प्रशंसा की और मंच से भगवान कृष्ण का सुमधुर भजन भी प्रस्तुत किया।

    *शिक्षा और सादगी अपनाने की अपील*
    प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव ने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे बड़ा हथियार बताया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को तकनीकी व रोजगारपरक शिक्षा देने की अपील की। सामाजिक कुरीतियों पर बोलते हुए उन्होंने शादियों में फिजूलखर्ची रोकने और सादगी अपनाने पर जोर दिया।

    श्री यादव ने छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर (पंजीयन क्रमांक 5066) में आजीवन सदस्य बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा और महिलाएं समाज की दो आंखें हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही भविष्य में राजनीतिक मजबूती हासिल होगी। वैवाहिक अड़चनों को दूर करने के लिए सामाजिक स्तर पर मदद और संगठन को गतिशील रखने के लिए नियमित बैठकों को अनिवार्य बताया।

    *युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान*
    प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव ने युवाओं से राजनीति में आगे आकर समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान देने की अपील की।

    *इन पदाधिकारियों ने किया संबोधित*
    कार्यक्रम को प्रदेश सचिव सुंदर लाल यादव, संयुक्त सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष जी.आर. यादव, सदस्य रंजीत यादव, संगठन मंत्री चांदराम यादव, सतीश यादव, पाटन तहसील प्रतिनिधि तीरथ यादव, रायपुर महानगर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतम यादव, कोषाध्यक्ष मतवारी यादव, संयुक्त सचिव नरेश यादव, बेमेतरा तहसील प्रतिनिधि अमित यादव तथा वरिष्ठ समाज सेवक पतीराम यादव ने भी संबोधित किया।

    *सम्मान और आभार*
    समारोह के अंतिम चरण में समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रांतीय पदाधिकारियों को कोरबा जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव व कार्यकारी अध्यक्ष मूरत यादव द्वारा स्मृति चिन्ह और शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सैलाना यादव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष समाजसेवी उपस्थित रहे। मंच संचालन नित्यानंद यादव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मूरत यादव ने किया।

    *उपस्थिति*
    समारोह में भरत यादव, राम रतन यादव, गोपाल यादव, उमेंद्र यादव, किशन यादव, हीरालाल यादव, सोहित यादव, लीलांबर यादव, मोहन यादव, दिनेश यादव, धनीराम यादव, नवरत्न यादव, सुनील यादव, नरेश यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, संजय यादव, बुधवार साय यादव, जगन्नाथ यादव, कन्हैया यादव समेत सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं की सक्रिय भागीदारी रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleधर्मांतरित आदिवासियों को आरक्षण से हटाने की मांग: 24 मई को दिल्ली में 22 राज्यों के 5 लाख आदिवासी भरेंगे हुंकार
    Next Article कोरबा कलेक्टर की समय-सीमा बैठक – 26 मई 2026 के बड़े निर्देश:
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026
    करतला

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026
    छत्तीसगढ़

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    Editors Picks

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.