कोरबा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2020 बैच के अधिकारी प्रतीक जैन ने सोमवार को जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया।
जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान सीईओ दिनेश कुमार नाग ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रतीक जैन ने जिला पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इससे पहले कहां रहे प्रतीक जैन
पदभार ग्रहण करने से पहले प्रतीक जैन बस्तर जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर, रायपुर में एडिशनल कमिश्नर और सीईओ रायपुर विकास प्राधिकरण के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उनके अनुभव को देखते हुए जिला पंचायत की योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

