कोरबा, 23 नवंबर 2026। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित है। जिले की 60 सहकारी समितियों के 73 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है।
जिला खाद्य अधिकारी श्री जी.एस. कंवर ने बताया कि 15 नवंबर से आज दिनांक तक जिले में कुल 9409.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। सोमवार 23 नवंबर को कुल 2272.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया। समितियों में 25 नवंबर बुधवार को 3522.00 क्विंटल धान खरीदी हेतु टोकन जारी किया गया है।
किसानों ने जताई खुशी
धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। धान विक्रय हेतु आए किसानों ने पारदर्शी एवं त्वरित धान खरीदी प्रक्रिया के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए समर्थन मूल्य में धान की बिक्री होने पर खुशी जाहिर की है।
कलेक्टर के निर्देश – सुविधा में कोई कमी न रहे
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल, छांव, बैठक, शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
साथ ही राजस्व, खाद्य, मंडी सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम का गठन कर खरीदी केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

