रायपुर। संविधान दिवस के मौके पर आज मंत्रालय महानदी भवन में भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया।
मुख्य सचिव विकासशील की उपस्थिति में मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उद्देशिका का वाचन किया।
सभी ने एक साथ संकल्प लिया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाएंगे और सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता दिलाएंगे।

