कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 6 तहसीलदारों की अस्थायी पदस्थापना का आदेश जारी किया है। ये आदेश तुरंत लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा।
नए आदेश के अनुसार –
1. हरदीबाजार -दीपका के तहसीलदार अभिजीत राजभानू को हरदीबाजार भेजा गया है।
2. पाली – पसान में पदस्थ विरेंद्र कुमार श्याम को पाली का तहसीलदार बनाया गया है।
3. दीपका -अजगरबहार के तहसीलदार रविशंकर राठौर को दीपका भेजा गया है।
4. पसान – पोड़ी उपरोड़ा के तहसीलदार विनय देवांगन को पसान में पदस्थ किया गया है।
5. पोड़ी उपरोड़ा – जिले में उपस्थित तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज को पोड़ी उपरोड़ा भेजा गया है।
6. अजगरबहार – सिद्धि गबेल को अजगरबहार का तहसीलदार बनाया गया है।

