कोरबा// यातायात पुलिस ने रात्रिकालीन यातायात अभियान चलाया, जिसमें वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकना है।
एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि कम रोशनी और रात्रिकालीन समय में सड़क पर चलने वाले लोगों और पशुओं की पहचान आसानी से हो सके, इसके लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे जागरूकता और सुरक्षा से जुड़े अभियान लगातार जारी रहेंगे।
सड़क सुरक्षा के लिए अपील:
– वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील
– रिफ्लेक्टर टेप का उपयोग करने की सलाह
– कम रोशनी में सावधानी से वाहन चलाने की अपील

