कोरबा, 29 सितंबर 2026 जिला पंचायत कोरबा ने विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (VB-GRAMG) के तहत 3 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है।
जारी विज्ञापन के अनुसार –
1. कंप्यूटर प्रोग्रामर – 01 पद (जिला स्तर)
एकमुश्त मानदेय – 51,780 रुपये प्रतिमाह
2. कार्यक्रम अधिकारी – 02 पद (जनपद स्तर)
एकमुश्त मानदेय – 49,875 रुपये प्रतिमाह
जिला पंचायत ने बताया कि पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, आवेदन की अंतिम तिथि और भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी जिला पंचायत कोरबा के सूचना पटल और जिले की NIC वेबसाइट http://korba.gov.in पर देखी जा सकती है।
इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन का अवलोकन कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।








