Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कबीर के दोहों में समता का संदेश: जनपद सदस्य किशन कोशले ने जयंती पर किया नमन

    29/06/2026

    सशक्त ऐप’ से बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की बाइक बरामद

    29/06/2026

    सरगबुंदिया पंचायत में विकास कार्यों पर जांच की आंच: 7 प्रोजेक्ट में ₹20 लाख से ज्यादा की राशि पर सवाल

    28/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»करतला»CM हेल्पलाइन 181 का कमाल: करतला में 24 घंटे में बने राशन कार्ड, जुड़ा नाम, हुआ जॉब कार्ड सत्यापन शासन की सेवाएं अब घर बैठे, आवेदन करते ही एक्शन – चैनपुर, रोगदा, रीवापार के 3 मामले बने नजीर
    करतला

    CM हेल्पलाइन 181 का कमाल: करतला में 24 घंटे में बने राशन कार्ड, जुड़ा नाम, हुआ जॉब कार्ड सत्यापन शासन की सेवाएं अब घर बैठे, आवेदन करते ही एक्शन – चैनपुर, रोगदा, रीवापार के 3 मामले बने नजीर

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI25/06/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    विभागों की तत्पर कार्रवाई से राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड संबंधी प्रकरणों का हुआ समाधान

    कोरबा 25 जून 2026/

    आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने और शासकीय सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सीएम हेल्पलाइन प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य कर रही है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे हितग्राहियों को समयबद्ध राहत मिलने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं का लाभ भी सुगमता से प्राप्त हो रहा है।

    इसी क्रम में विकासखण्ड करतला अंतर्गत ग्राम चैनपुर निवासी श्री कृष्ण पाल/विजय सिंह राठौर द्वारा नवीन राशन कार्ड जारी करने संबंधी आवेदन सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराया गया था। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत कार्यालय जनपद पंचायत करतला द्वारा आवश्यक परीक्षण एवं प्रक्रिया पूर्ण कर हितग्राही को नवीन राशन कार्ड जारी कर दिया गया। वहीं ग्राम रोगदा निवासी श्री वेदराम पटेल ने राशन कार्ड में सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा संबंधित सदस्य का नाम राशन कार्ड में दर्ज कर दिया गया। इसी प्रकार ग्राम रीवापार निवासी श्री ऋषभ पटेल द्वारा जॉब कार्ड सत्यापन संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक परीक्षण के बाद प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया गया।

    सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण से नागरिकों का शासन की व्यवस्थाओं के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही त्वरित कार्रवाई से आमजन को उनकी समस्याओं का समाधान घर बैठे प्राप्त हो रहा है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा रहा है।

    CM हेल्पलाइन 181 का कमाल: करतला में 24 घंटे में बने राशन कार्ड, जुड़ा नाम, हुआ जॉब कार्ड सत्यापन शासन की सेवाएं अब घर बैठे, आवेदन करते ही एक्शन – चैनपुर, रोगदा, रीवापार के 3 मामले बने नजीर

    1. ग्राम चैनपुर – नया राशन कार्ड जारी 

    श्री कृष्ण पाल पिता विजय सिंह राठौर ने नए राशन कार्ड के लिए CM हेल्पलाइन 181 पर आवेदन किया। जनपद पंचायत करतला ने तत्काल दस्तावेज जांचे और प्रक्रिया पूरी कर हितग्राही को नया राशन कार्ड सौंप दिया। अब परिवार को हर महीने सरकारी राशन मिलेगा।

    2. ग्राम रोगदा – राशन कार्ड में नाम जुड़ा

    श्री वेदराम पटेल ने राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने हेतु आवेदन दिया था। खाद्य विभाग ने सत्यापन के बाद उसी दिन सदस्य का नाम दर्ज कर दिया। अब पूरे परिवार को योजना का लाभ मिलेगा।

    3. ग्राम रीवापार – जॉब कार्ड का निपटारा

    श्री ऋषभ पटेल का जॉब कार्ड सत्यापन का प्रकरण लंबे समय से लंबित था। CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होते ही पंचायत विभाग हरकत में आया। आवश्यक परीक्षण के बाद प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया गया। अब उन्हें मनरेगा में काम मिल सकेगा।

    181: भरोसे का नया नाम

    जिला प्रशासन के अनुसार CM हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होते ही संबंधित अधिकारी के मोबाइल पर अलर्ट जाता है। हर प्रकरण की समय-सीमा तय है। जवाबदेही तय होने से अधिकारी खुद हितग्राही से संपर्क कर रहे हैं।

     

    इससे राशन, पेंशन, जॉब कार्ड, बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं की शिकायतें घर बैठे हल हो रही हैं। नागरिकों का शासन की व्यवस्थाओं के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

     

    कैसे लें CM हेल्पलाइन 181 का लाभ?

    1. टोल फ्री कॉल: 181 डायल करें

    2. वेब पोर्टल: https://cmhelpline.cgstate.gov.in

    3. मोबाइल ऐप: CM Helpline CG

    4. WhatsApp: 94255-18100 पर Hi भेजें

     

    शिकायत दर्ज करने पर शिकायत क्रमांक मिलेगा, जिससे आप ऑनलाइन स्टेटस देख सकते है।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleतरदा में धड़ल्ले से अवैध रेत परिवहन, जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
    Next Article महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कबीर के दोहों में समता का संदेश: जनपद सदस्य किशन कोशले ने जयंती पर किया नमन

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सशक्त ऐप’ से बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की बाइक बरामद

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सरगबुंदिया पंचायत में विकास कार्यों पर जांच की आंच: 7 प्रोजेक्ट में ₹20 लाख से ज्यादा की राशि पर सवाल

    28/06/2026
    छत्तीसगढ़

    खरीफ 2026 में किसानों को पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया, राज्य शासन ने जारी किए संशोधित दिशा-निर्देश

    28/06/2026
    छत्तीसगढ़

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    28/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में अपराध पर बड़ा एक्शन: भाजपा नेता पर हमले के आरोपी का अवैध मकान ढहाया

    28/06/2026
    Editors Picks

    कबीर के दोहों में समता का संदेश: जनपद सदस्य किशन कोशले ने जयंती पर किया नमन

    29/06/2026

    सशक्त ऐप’ से बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की बाइक बरामद

    29/06/2026

    सरगबुंदिया पंचायत में विकास कार्यों पर जांच की आंच: 7 प्रोजेक्ट में ₹20 लाख से ज्यादा की राशि पर सवाल

    28/06/2026

    खरीफ 2026 में किसानों को पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया, राज्य शासन ने जारी किए संशोधित दिशा-निर्देश

    28/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.