सोनगुढा़ पंचायत में पीएम आवास में गड़बड़ी, अधूरे मकानों को कागजों में बताया पूर्ण
*कोरबा, 28 मई 2026*
जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत सोनगुढा़ में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी अनियमितता सामने आई है। जांच में कई आधे-अधूरे मकानों को दस्तावेजों में पूर्ण दर्शाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें तीसरी किस्त जारी होने की जानकारी तक नहीं है। मौके पर कई आवास अधूरे मिले, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें पूर्ण दिखाया गया है।
पंचायत में आवास और मनरेगा कार्यों की मॉनिटरिंग पर सवाल उठे हैं। यहां 3-4 लोग मेट का काम देख रहे हैं और एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है।

