*कोरबा, 28 मई 2026*
सीतामणी चौक में मारपीट कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों का कोतवाली पुलिस ने इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपियों से “गुंडागर्दी नहीं करेंगे, गुंडागर्दी करना पाप है” के नारे लगवाए।
हाल ही में युवकों द्वारा खुलेआम मारपीट की घटना सामने आई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का मकसद इलाके में सख्त संदेश देना और लोगों का डर खत्म करना है। जुलूस देखने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हुए।

