Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित, आमजनों को योजनाओं की जानकारी रखने व लाभ उठाने हेतु किया गया प्रेरित शिविर में 569 आवेदन प्राप्त 150 आवेंदनो का हुआ मौके पर निराकरण
    छत्तीसगढ़

    नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित, आमजनों को योजनाओं की जानकारी रखने व लाभ उठाने हेतु किया गया प्रेरित शिविर में 569 आवेदन प्राप्त 150 आवेंदनो का हुआ मौके पर निराकरण

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI30/05/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: p; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: Beauty ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 142.9952; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 29 मई 2026/
    सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत करतला के ग्राम नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कृषि, खाद्य, सहकारिता , पंचायत विभाग द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
    शिविर में करतला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोक विश्राम कंवर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाएँ जनता तक आसानी से पहुँच सकें, इसी उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शिविरों में जनता की आवश्यकता अनुरूप प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने आमजनो से योजनाओं की जानकारी रखने एवं लाभ उठाने का आग्रह किया। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों से प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई कर लाभार्थियों को संतुष्ट करने की बात कही। श्रीमती कंवर ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने एवं जल संरक्षण की दिशा में व्यापक कार्य करने की बात कही। उन्होंने शिविर में क्षेत्रवासियों की बिजली, पानी से सम्बंधित सभी आवेदनों पर गम्भीरता से कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही।
    जनपद उपाध्यक्ष करतला श्री मनोज झा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया के मंशानुरूप आमजनों की समस्या का स्थानीय स्तर पर निराकरण हेतु जिला प्रशासन आपके समक्ष पहुँची है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। आमजनों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नही पड़ रही, प्रशासन खुद चलकर आमजनों तक आ रहे है। श्री झा ने अधिकारियों से आमजनो की आवाज सुनने, उनकी समस्याओं व मांगो को गंभीरता से लेने व गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने की बात कही। क्षेत्र में पेयजल की समस्या का शीघ्रता से निपटारा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उसकी देखभाल करने की बात कही साथ ही भू जल स्तर को ऊपर उठाने हेतु क्षेत्र में बनने वाले सभी नए मकानों में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था रखने की बात कही।
    जनपद पंचायत करतला के सीईओ श्री वैभव कौशिक ने बताया कि जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 569 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 150 का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का परीक्षण उपरांत निराकरण किया जायेगा। सीसी रोड, पुल पुलिया जैसे अनेक अधोसंरचना निर्माण की मांग का परीक्षण कर कार्ययोजना में स्वीकृत कर निर्माण पूरा किया जाएगा।
    इस दौरान शिविर में कई विभागों से हितग्राहियों को अतिथियों के द्वारा सामग्रियों एवं प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया।
    शिविर में कृषि विभाग द्वारा सिंचाई की सुविधा हेतु बेंहरचुवा निवासी श्री रामलाल को पेट्रोल चलित पंप व घिनारा निवासी श्री बिसाहू को शैलो पंप प्रदान किया गया। साथ ही नवापारा के किसान श्री दयाराम, श्री जबल, श्री नरेश व श्री गौतम दास को मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं नवापारा के किसान श्री यादन व श्री छत्रपाल को ढेंचा बीज प्रदान किया गया।
    इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत समय पर आदर्श आवास बनाने वाले 3 हितग्राही को आवास की चाबी प्रदान की गई। जिसमें ग्राम केराकछार के निवासी श्री जितेंद्र कुमार राठिया, घिनारा के रहने वाले श्री ललित राठिया व मोहन सिंह राठिया को आवास की चाबियां सौंपी गईं।
    खाद्य विभाग द्वारा ग्राम नवापारा के हितग्राही मीना व सावन, केराकछार के अनीता व सावित्री बाई, बेंहरचुवा के ललिता सारथी, घिनारा की अनिता, केरवाद्वारी की दीप माला अगरिया को पात्रतानुसार राशन कार्ड प्रदान की गई।
    स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बरकोन्हा , बेंहरचुवा, व नोनदरहा को टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत घोषित कर स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा उन्नत कृषि कार्य मे सहायता हेतु 5 हितग्राहियों को केसीसी के तहत चेक प्रदान किया । जिसमें घिनारा के किसान श्री मोहन सिंह राठिया को 80 हजार व श्री गुहा सिंह राठिया को 50 हजार, नवापारा के किसान श्री पवन कुमार राठिया को 40 हजार, श्री रामदयाल सिंह राठिया को 60 हजार व श्री गंगा राम राठिया को 1.20 लाख का चेक वितरित किया गया।
    इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री अजय कंवर, जनपद पंचायत सदस्य श्री रामेश्वर कंवर , श्रीमती नीला राठिया, श्रीमती लक्ष्मीन बाई कंवर, श्री कृष्णो महाजन,श्री दुलार सिंह राठिया सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण , विभागीय अधिकारी एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसोनगुढा़ पंचायत में पीएम आवास में गड़बड़ी, अधूरे मकानों को कागजों में बताया पूर्ण
    Next Article कोरबा में खाद दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, ओवररेटिंग और कालाबाजारी पर सख्ती
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    29/07/2026
    करतला

    जर्वे पंचायत में पीएम आवास और मनरेगा मस्टर रोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी का आरोप

    29/07/2026
    Editors Picks

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.