कोरबा। कोरबा जिले में अफसरशाही का आलम देखिए – जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष और बीजेपी नेता *श्रीमती बीजमोती राठिया* को खुद अपनी गाड़ी के किराए के लिए कलेक्टर के दरवाजे पर गुहार लगानी पड़ रही है।
8 महीने से बकाया है पैसा
अध्यक्ष के लेटरहेड से कलेक्टर को लिखे पत्र में खुलासा हुआ है कि पिछले 8 माह से जनपद अध्यक्ष के वाहन का किराया एक रुपया भी नहीं दिया गया है। कार्यालय को कई बार लिखित सूचना दी गई, लेकिन फाइल धूल खा रही है।
क्षेत्र भ्रमण ठप, अध्यक्ष परेशान
पत्र में साफ लिखा है – “क्षेत्रीय भ्रमण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।” मतलब अध्यक्ष चाह कर भी गांव-गांव नहीं जा पा रही हैं, क्योंकि गाड़ी वाले को पैसा ही नहीं मिला।
BJP की अध्यक्ष, फिर भी सुनवाई नहीं
सबसे बड़ा सवाल – जब सत्ताधारी दल की जनपद अध्यक्ष का पैसा 8 महीने से अटका है, तो आम आदमी का क्या होता होगा कोरबा में?
यह पत्र 16 अक्टूबर को कलेक्टर, जिला पंचायत CEO और जनपद CEO को भेजा गया है। अब देखना है क्या कलेक्टर साहब कार्रवाई करते हैं या फाइल फिर ठंडे बस्ते में जाएगी।

