कोरबा, 15 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए एक और मौका दिया गया है।
सत्र 2026-27 के लिए चतुर्थ ओपन काउंसलिंग 16 अक्टूबर 2026 (कल)* को रायपुर में होगी। 228 रिक्त सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
कहां और कब होगी काउंसलिंग?
–समय – सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक
– स्थान –हॉल नंबर-4, ब्लॉक-5, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास
– वेबसाइट – http://eklavya.cg.nic.in
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि चयनित विद्यार्थी और पालक को सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
साथ लाने वाले दस्तावेज –
कक्षा 8वीं की अंकसूची, अध्ययनरत प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और शासन द्वारा निर्धारित अन्य प्रमाण-पत्र। विशेष श्रेणी वालों को संबंधित प्रमाण-पत्र लाना होगा।
काउंसलिंग के बाद पात्र विद्यार्थियों को 3 दिन के भीतर DEO द्वारा हस्ताक्षरित TC और जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण-पत्र जमा करना होगा।
संपर्क – 7859096888

