Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कबीर के दोहों में समता का संदेश: जनपद सदस्य किशन कोशले ने जयंती पर किया नमन

    29/06/2026

    सशक्त ऐप’ से बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की बाइक बरामद

    29/06/2026

    सरगबुंदिया पंचायत में विकास कार्यों पर जांच की आंच: 7 प्रोजेक्ट में ₹20 लाख से ज्यादा की राशि पर सवाल

    28/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया
    छत्तीसगढ़

    ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI26/06/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा, 26 जून 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को विशेष अभियान चलाते हुए खनिज उड़नदस्ता दल ने कोरबा शहर से लगे सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से औचक निगरानी और कार्रवाई की।

    अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे से नदी में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक जेसीबी की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया। ड्रोन की सतत निगरानी के दौरान वाहन का पीछा करते हुए उसकी लोकेशन इमलीडुग्गू तक चिन्हित की गई। इसके बाद खनिज जांच दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और अवैध उत्खनन में संलिप्त जेसीबी तथा अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टीपर को जब्त कर खनिज जांच चौकी, उरगा की अभिरक्षा में रखा।

    इसी अभियान के दौरान राताखार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर रामपुर थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया। इस प्रकार एक ही अभियान में कुल तीन वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

    खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य लागू वैधानिक प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

    सहायक खनि अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि अब जिले में अवैध खनन पर निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का नियमित उपयोग किया जाएगा। साथ ही, रात के समय अंधेरे का लाभ उठाकर अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हुए साक्ष्यों के आधार पर भागने या वाहन छिपाने की कोशिश करने वाले भी कार्रवाई से नहीं बच सकेंगे।

    खनिज विभाग ने जिलेवासियों से भी अपील की है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं राजस्व की सुरक्षा में सहभागी बनें। यदि कहीं भी अवैध खनन, परिवहन या भण्डारण की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। विभाग ने दोहराया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी रियायत के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसराईपाली में सामुदायिक भवन व मंच निर्माण का हुआ भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
    Next Article बिलासपुर में भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार: पटवारी-बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कबीर के दोहों में समता का संदेश: जनपद सदस्य किशन कोशले ने जयंती पर किया नमन

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सशक्त ऐप’ से बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की बाइक बरामद

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सरगबुंदिया पंचायत में विकास कार्यों पर जांच की आंच: 7 प्रोजेक्ट में ₹20 लाख से ज्यादा की राशि पर सवाल

    28/06/2026
    छत्तीसगढ़

    खरीफ 2026 में किसानों को पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया, राज्य शासन ने जारी किए संशोधित दिशा-निर्देश

    28/06/2026
    छत्तीसगढ़

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    28/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में अपराध पर बड़ा एक्शन: भाजपा नेता पर हमले के आरोपी का अवैध मकान ढहाया

    28/06/2026
    Editors Picks

    कबीर के दोहों में समता का संदेश: जनपद सदस्य किशन कोशले ने जयंती पर किया नमन

    29/06/2026

    सशक्त ऐप’ से बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की बाइक बरामद

    29/06/2026

    सरगबुंदिया पंचायत में विकास कार्यों पर जांच की आंच: 7 प्रोजेक्ट में ₹20 लाख से ज्यादा की राशि पर सवाल

    28/06/2026

    खरीफ 2026 में किसानों को पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया, राज्य शासन ने जारी किए संशोधित दिशा-निर्देश

    28/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.