Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»बच्चों की पढ़ाई न हो प्रभावित, जनदर्शन में शिक्षा एवं छात्रावास सुविधा सुनिश्चित करने की पहल पेट्रोल पंप संचालन में अनियमितता की शिकायत पर प्रशासन सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई कलेक्टर ने सुनी जनता की समस्याएं, समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश 149 आवेदन हुए प्राप्त, शिक्षा, जनहित व मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर त्वरित समाधान हेतु किया निर्देशित
    छत्तीसगढ़

    बच्चों की पढ़ाई न हो प्रभावित, जनदर्शन में शिक्षा एवं छात्रावास सुविधा सुनिश्चित करने की पहल पेट्रोल पंप संचालन में अनियमितता की शिकायत पर प्रशासन सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई कलेक्टर ने सुनी जनता की समस्याएं, समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश 149 आवेदन हुए प्राप्त, शिक्षा, जनहित व मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर त्वरित समाधान हेतु किया निर्देशित

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI22/06/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 22 जून 2026/ जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 149 आवेदन प्राप्त हुए।
    जनदर्शन में ग्राम नवागांव, कटघोरा निवासी महेश्वर नाथ सहिस ने अपने बच्चों की शिक्षा एवं परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती संतोषी बाई का गंभीर बीमारी के कारण निधन हो चुका है तथा दुर्घटना में पैर टूट जाने से वे शारीरिक श्रम करने में असमर्थ हैं। आर्थिक कठिनाइयों के कारण वे अपने पुत्र एवं पुत्री, जो क्रमशः कक्षा छठवीं और तीसरी में अध्ययनरत हैं, की शिक्षा एवं देखभाल का समुचित प्रबंध नहीं कर पा रहे हैं।
    मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों की शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सीट रिक्त होने पर बच्ची का संस्था में प्रवेश दिलाने की कार्यवाही करने को कहा। साथ ही समाज कल्याण विभाग को आवेदक को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
    जनदर्शन में हरदीबाजार निवासी विष्णु कुमार यादव ने किसानों की समस्या से जुड़ा आवेदन प्रस्तुत करते हुए शिकायत की कि सुपेतपारा, रेंकी एवं अण्डीकछार क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पम्प में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को ट्रैक्टरों के लिए पर्याप्त डीजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आवेदन में पेट्रोल पम्प संचालन संबंधी अन्य अनियमितताओं की भी जानकारी दी गई। किसानों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने ’खाद्य अधिकारी’ को तत्काल जांच कर वस्तुस्थिति का परीक्षण करने तथा शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    जनदर्शन में प्राप्त अन्य आवेदनों में सीमांकन, मुआवजा भुगतान, रोजगार उपलब्ध कराने, दिव्यांगजन सहायता, बिजली आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित राशि, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, कृषक पंजीयन, वनाधिकार पट्टा, नक्शा सुधार, पेयजल व्यवस्था हेतु हैंडपंप स्थापना, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न जनहित के मुद्दे शामिल रहे।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है तथा नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशील और त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकिसानों को कृषि कार्य हेतु डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराने कलेक्टर के निर्देश अनुमति उपरांत ड्रम, बोतल व जेरीकेन में भी मिलेगा ईंधन शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9691901259 जारी
    Next Article जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्ची को उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.