Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    पोषण पुनर्वास केंद्र बना नन्हे आकाश के लिए नई उम्मीद, कुपोषण को हराकर लौटी मुस्कान

    29/09/2026

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026

    मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    29/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए 7470 करोड रुपए का बजट मिला सीएम विष्णु देव साय ने पीएम मोदी का आभार जताया
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए 7470 करोड रुपए का बजट मिला सीएम विष्णु देव साय ने पीएम मोदी का आभार जताया

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI03/02/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में रेलवे के विकास के लिए बजट में ऐतिहासिक प्रावधान किया गया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए सोमवार को कहा कि राज्य में रेलवे अवसंरचना के विकास के लिए केंद्रीय बजट में 7,470 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2026-27 के लिए आवंटित राशि वर्ष 2009-14 के दौरान आवंटित औसत राशि 311 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 24 गुना अधिक है।
    CM Vishnudeo Sai
    सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का आभार जताया

    पीएम मोदी का जताया आभार
    सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है। सीएम साय ने कहा कि ‘दोहरे इंजन वाली सरकार’ (केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार) के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ में रेलवे क्षेत्र में स्पष्ट परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में राज्य में 51,080 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं जारी हैं, जिनमें नई पटरियों का निर्माण, स्टेशन का पुनर्निर्माण और सुरक्षा उन्नयन शामिल हैं।

    सीएम ने कहा कि कि सुदूर बस्तर क्षेत्र में स्थित जगदलपुर को जोड़ने वाली रौघाट-जगदलपुर रेल परियोजना, केंद्र सरकार की ओर से आदिवासी लोगों के लिए एक अमूल्य उपहार है और इससे क्षेत्रीय विकास के नए द्वार खुलेंगे।’

    बजट को लेकर क्या कहा था
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस बजट से छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को सीधा लाभ मिलेगा। यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। कर्तव्य भवन में प्रस्तुत किया गया यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों, आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ सुनिश्चित करना, को केंद्र में रखा गया है।

    सीएम ने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, बड़े टेक्सटाइल पार्क और 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर की घोषणा की गई है। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास और रोजगार को नई गति मिलेगी।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबिलासपुर में अवैध रेत खनन रोकने गए नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
    Next Article पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने कोरबा में एक महत्वपूर्ण बैठक लिए जिसमें जिले के सभी राजपत्रित और थाना चौकी प्रभारी ने भाग लिया
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    पोषण पुनर्वास केंद्र बना नन्हे आकाश के लिए नई उम्मीद, कुपोषण को हराकर लौटी मुस्कान

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली कल पहुंचेगी भैंसमा और पसान, छात्रों को बांटेंगे कॉपी-पेन

    29/09/2026
    करतला

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026
    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    Editors Picks

    पोषण पुनर्वास केंद्र बना नन्हे आकाश के लिए नई उम्मीद, कुपोषण को हराकर लौटी मुस्कान

    29/09/2026

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026

    मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    29/09/2026

    सेवा यात्रा बाइक रैली कल पहुंचेगी भैंसमा और पसान, छात्रों को बांटेंगे कॉपी-पेन

    29/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.