Author: Santosh Rajak
कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। कोरबा अंचल के तिलक भवन प्रेस क्लब में पत्रकारों से औपचारिक चर्चा के दौरान डॉ. महंत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के दो साल के शासन में जनता त्रस्त है और सरकार का हर मोर्चे पर नियंत्रण खत्म हो चुका है। डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की बेशकीमती खनिज संपदा को उद्योगपतियों के हवाले करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि…
कोरबा 05 फरवरी 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकने तथा गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कटघोरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में महज 36 घंटे के भीतर 04 गर्भवती महिलाओं का सफल एवं सामान्य प्रसव कराया गया। इनमें श्रीमती शांति (पत्नी श्री संदीप, ग्राम अंडी कछार), श्रीमती प्रीति (पत्नी श्री अमर, ग्राम रलिया), श्रीमती कोमल (पत्नी श्री मुनीश, ग्राम रिस्दी)…
बढ़ती मांग, मजबूत बाजारः स्थानीय से प्रदेश स्तर तक वनौषधियों की निरंतर आपूर्ति स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण योगदान वनौषधि उपचार से 1500 से अधिक मरीजों को मिला लाभ* कोरबा 05 फरवरी 2026/ग्रामीण अंचलों में वनोपज पर आधारित आजीविका सदियों से महिलाओं के जीवन और आर्थिक संरचना का अभिन्न हिस्सा रही है। जंगलों से प्राप्त वनोषधि एवं अन्य वनोपज न केवल पारंपरिक ज्ञान का प्रतीक हैं, बल्कि आज के समय में महिला स्वावलंबन, स्वास्थ्य और सतत रोजगार का मजबूत आधार भी बन रहे हैं। जब संगठित प्रयास, प्रशिक्षण और बाजार से जुड़ाव मिलता है, तब यही वनोपज ग्रामीण…
कोरबा 05 फरवरी 2026/पशु औषधालय छुरी का नियमित रूप से संचालन हो रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा बताया गया कि संस्था के सुचारू संचालन हेतु पशु औषधालय दर्री (कटघोरा) के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी श्री जोगेन्द्र चंद्रा (मो. 7987581462) को अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है। वे अपने मूल कार्य के साथ-साथ प्रति सप्ताह तीन दिवस नियमित रूप से पशु औषधालय छुरी का कार्य संपादन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जिले में संचालित मोबाइल वेटेरीनरी यूनिट भी संबंधित क्षेत्र में नियमित रूप से सेवाएँ प्रदान कर रही है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा बताया…
जांजगीर-चांपा जिले में वीबी जी रामजी योजना के अंतर्गत ग्रामीण श्रमिकों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिले के विभिन्न विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में योजना के तहत डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, सड़क, जल संरक्षण और अन्य श्रम आधारित कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा । क्या है वीबी जी रामजी योजना? वीबी जी रामजी योजना ग्रामीण भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान और स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। क्या होगा…
रायपुर// छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति देते हुए डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन को आदेश जारी किया है । क्या है मामला? 28 अक्टूबर, 2025 को राज्य सरकार ने 4,708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दी थी। लेकिन तकनीकी कारणों से 292 पदों को छोड़ दिया गया था। अब, राज्य सरकार ने इन 292 सहायक शिक्षक पदों के सृजन को भी मंजूरी दे दी है, जिससे कुल पदों की संख्या 5,000…
दरसल युवक और युवती घर से भागकर बाइक से बिलासपुर से कोरबा पहुंचे थे। उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के नीचे दोनों खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि युवक ने युवती के गले को चाकू से रेत दिया और उसे मरा समझकर अपने गले में वार कर लिया। घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह 112 पर कॉल किया और अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर लोकेशन भेजी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक…
रयपुर// छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए 9328 श्रमिकों के खाते में 18.23 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की है। यह राशि विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई है, जिसमें मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, और मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना शामिल हैं । श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि पिछले दो वर्षों में श्रम विभाग के अधीन सभी मंडलों से 800 करोड़ से अधिक की राशि श्रमिकों के खाते में अंतरित की जा चुकी है। सिर्फ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से ही…
कोरबा (करतला टाइम्स) तंबाकू और गुटखा की बिक्री पर अब प्रशासन की नकेल कसी जा रही है। एनसीओआरडी की बैठक में कलेक्टर के आदेश, स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने स्कूल के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू के सेवन को नियंत्रित करना और इसके दुष्परिणामों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था।पुलिस विभाग से डीएसपी प्रतिभा मरकाम के नेतृत्व में, रामपुर थाने के दो आरक्षक, नगर निगम से मनहरण नेताम, शिक्षा विभाग से एचआर. मिरेन्द्र, श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक सरस्वती बंजारे, खाद्य…