Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा में तंबाकू पर सख्ती: स्कूल के 100 गज के दायरे में दुकानों पर छापा, 5 दुकानों से 1750 रुपये जुर्माना वसूला
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में तंबाकू पर सख्ती: स्कूल के 100 गज के दायरे में दुकानों पर छापा, 5 दुकानों से 1750 रुपये जुर्माना वसूला

    Santosh RajakBy Santosh Rajak01/02/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा (करतला टाइम्स) तंबाकू और गुटखा की बिक्री पर अब प्रशासन की नकेल कसी जा रही है। एनसीओआरडी की बैठक में कलेक्टर के आदेश, स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने स्कूल के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू के सेवन को नियंत्रित करना और इसके दुष्परिणामों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था।पुलिस विभाग से डीएसपी प्रतिभा मरकाम के नेतृत्व में, रामपुर थाने के दो आरक्षक, नगर निगम से मनहरण नेताम, शिक्षा विभाग से एचआर. मिरेन्द्र, श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक सरस्वती बंजारे, खाद्य एवं औषधि विभाग से औषधि निरीक्षक सुनील कुमार साण्डे और स्वास्थ्य विभाग से जिला सलाहकार (एनटीसीपी) डॉ. मानसी जायसवाल तथा सोशल वर्कर संतोष कुमार केवट की टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर के 100 गज के दायरे में आने वाली तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण किया।इस निरीक्षण के दौरान धारा 4 और धारा 6(अ) तथा 6(ब) का उल्लंघन करने वाली पांच दुकानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इन दुकानों से कुल 1750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।विज्ञापन कार्रवाई के दौरान, टीम ने उपस्थित लोगों को कोटपा अधिनियम 2003 के बारे में जानकारी दी और तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। लोगों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराने के लिए आईसी (सूचना, शिक्षा, संचार) पैम्फलेट भी बांटे गए।इसके अतिरिक्त, सभी तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों में धारा 6(अ) के तहत पोस्टर भी चस्पा किए गए, जो सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाते हैं।यह अभियान शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी जारी रहने की संभावना है। शहर के घंटाघर, मिनीमाता कॉलेज, एसईसीएल एनसीडीसी शासकीय स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, कोसाबाड़ी चौक के पास निर्मला स्कूल, और सीतामणी शासकीय स्कूल जैसे स्थानों के आसपास संचालित ठेला दुकानों से भी तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर भविष्य में कार्रवाई हो सकती है।प्रशासन का लक्ष्य तंबाकू मुक्त वातावरण बनाना और नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है ।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमहासमुंद में 7.86 करोड़ की गांजा तस्करी का भंडाफोड़, Akash Jadhav जाधव गिरफ्तार
    Next Article कोरबा में भाजपा का नया कार्यालय, अटल स्मृति भवन का सीएम साय करेंगे भूमिपूजन
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    पोषण पुनर्वास केंद्र बना नन्हे आकाश के लिए नई उम्मीद, कुपोषण को हराकर लौटी मुस्कान

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026
    Editors Picks

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    29/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.