Author: Santosh Rajak
कोरबा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। त्वरित पुलिस कार्यवाही – घटना के बाद तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई। शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज एवं जिला ऑटो संघ के सहयोग से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर आरोपियों को उड़ीसा के संबलपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपीगण – 1. नासिर मोल्ला…
कोरबा में जनगणना में छत्तीसगढ़ी को शामिल करने की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी कोरबा, 23 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ी भाषा को आगामी 2026-27 की जनगणना में शामिल करने की मांग को लेकर कोरबा में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दोनों संगठनों ने सरकार से छत्तीसगढ़ी को अनिवार्य रूप से जनगणना में शामिल करने की मांग की। जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे और सुरजीत सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल बोली नहीं, बल्कि प्रदेश की अस्मिता और पहचान है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्व-जनगणना…
कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला नगर बरमपुर के तालाब में आज दोपहर के व्यक्ति का शव दिखाई दिया। दशहरा मैदान के सामने इस तालाब में जब कुछ लोग नहाने पहुंचे तो उन्होंने यह दृश्य देखा,जिसके बाद सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में पहुंच गई। सूचना पर सर्वमंगला पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव बीच तालाब में होने की वजह से बाहर निकालने प्रशिक्षित गोताखोरो की सहायता ली गई। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है,…
कोरबा/तिलकेजा- कोरबा जिले के जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां ग्रामीणों ने मनरेगा और आवास योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो से तीन वर्षों में आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों ने अपने मकान पूर्ण कर लिए हैं, उन्हें आज तक मनरेगा का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान के लिए बार-बार पूछने पर रोजगार सहायक द्वारा केवल “आएगा-आएगा” कहकर टाल दिया जाता है। इतना ही नहीं, गांव के लोगों ने रोजगार सहायिका ज्योति जायसवाल…
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का एक और हादसा सामने आया है। कटघोरा-जेन्जरा बायपास मार्ग पर पतरापाली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना ग्राम जेन्जरा पतरापाली की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति में था और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा। पलटने के दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जबकि हेल्पर को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को…
बरपाली–करतला। क्षेत्र के पत्रकारों की एकजुटता को और मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बरपाली–करतला का पुनर्गठन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नवभारत के पत्रकार बलराम वैष्णव को संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके अध्यक्ष बनने पर उपस्थित पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा पत्रकारों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित होगा। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकजुटता तथा क्षेत्र में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को…
कोरबा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वी जयंती बीजेपी अजा मोर्चा नें उनकी प्रतिमा पर किए माल्यार्पण बाबा साहब अमर रहें के लगे जय घोष समानता शिक्षा और सामाजिक न्याय के उनके आदर्शो को किए याद कोरबा ..भाजपा अजा मोर्चा के द्वारा घंटाघर ओपन थिएटर के पास संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 135वी जन्म जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गईं और बाबा साहब के द्वारा समाज में समानता शिक्षा और सामाजिक न्याय हित में किए कामों को याद किआ गया और उनके आदर्शो पर चलने की बात कहते बाबा…
*पत्रकार हितों की मजबूती के लिए नई कार्यकारिणी गठित, बलराम वैष्णव को सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी*
*पत्रकार हितों की मजबूती के लिए नई कार्यकारिणी गठित, बलराम वैष्णव को सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी* *करतला।:-* पत्रकार हितों की मजबूती एवं संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बरपाली-करतला इकाई में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके पश्चात सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई। संगठन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार घासिगिरी गोस्वामी द्वारा सभी सदस्यों की सहमति से नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए बताया गया कि संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए…
प्रेस विज्ञप्ति *गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस के लिए बवाल, 15 दिनों से खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता, एजेंसी में जमकर हंगामा* *आर्थिक तंगी के कारण थमी गैस की आपूर्ति, नई कमेटी के अध्यक्ष ने दिया व्यवस्था सुधारने का आश्वासन* *गेवरा/कोरबा:-* गेवरा प्रोजेक्ट स्थित कन्ज्यूमर्स को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड (भारत गैस एजेंसी) में आज स्थिति उस वक्त अनियंत्रित हो गई जब पिछले पखवाड़े भर से रसोई गैस की किल्लत झेल रहे सैकड़ों उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा बुकिंग के 15 दिन बाद भी सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रबंधन की कार्यप्रणाली…