Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा झगरहा में 75.39 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है सुनियोजित आवासीय परिसर

    June 13, 2026

    एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    June 13, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर घोषित

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»छ . ग.श्रमजीवी पत्रकार संघ बरपाली–करतला का पुनर्गठन, बलराम वैष्णव सर्वसम्मति से बनाया गया अध्यक्ष महासचिव बनाये गए फ़लेश पाण्डेय
    छत्तीसगढ़

    छ . ग.श्रमजीवी पत्रकार संघ बरपाली–करतला का पुनर्गठन, बलराम वैष्णव सर्वसम्मति से बनाया गया अध्यक्ष महासचिव बनाये गए फ़लेश पाण्डेय

    Santosh RajakBy Santosh RajakApril 20, 2026Updated:April 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    बरपाली–करतला। क्षेत्र के पत्रकारों की एकजुटता को और मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बरपाली–करतला का पुनर्गठन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नवभारत के पत्रकार बलराम वैष्णव को संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके अध्यक्ष बनने पर उपस्थित पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा पत्रकारों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित होगा।
    बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकजुटता तथा क्षेत्र में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

    *महासचिव सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का हुआ वितरण*

    नई कार्यकारिणी के गठन में फल्लेश पांडे को महासचिव का दायित्व सौंपा गया, जो संगठन की गतिविधियों के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर संतोष रजक, योगेश साहू एवं चित्रलेखा श्रीवास को नियुक्त किया गया, जो संगठन की गतिविधियों को गति देने में सहयोग करेंगे।
    संगठन के सचिव पद पर सचिन श्याम कुमार कंवर को नियुक्त किया गया, जबकि सह सचिव के रूप में मनोज राठौर एवं शिवरतन कुर्रे को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में धरनी मिश्रा तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में मनहरण श्रीवास को नियुक्त किया गया, जो संगठन के वित्तीय कार्यों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करेंगे।

    *प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी व कार्यकारिणी सदस्यों को मिली अहम जिम्मेदारी*

    संगठन की नीतियों और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आमीन सिद्दीकी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। वहीं मीडिया समन्वय और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी नील पटेल को मीडिया प्रभारी के रूप में सौंपी गई।
    कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में जगदीश पुरी, नरेश पटेल, अशोक श्रीवास, संजू वैष्णव एवं सुमित सरकार को शामिल किया गया है। इन सभी सदस्यों को संगठन के विस्तार, सदस्यता बढ़ाने तथा पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    *संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम*

    कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक घासी गिरी गोस्वामी एवं पूर्व अध्यक्ष राजू खत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में नवीन कार्यकारिणी का औपचारिक मनोनयन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की ताकत है और सभी को मिलकर पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए।

    *नए सदस्यों का किया गया स्वागत*

    बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नए सदस्य के रूप में देवकी गोस्वामी एवं प्रमोद श्रीवास को संगठन से जोड़ा गया। उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

    *पत्रकारों में दिखा उत्साह, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प*

    कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे, जिनमें संगठन के पुनर्गठन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी सदस्यों ने एकमत होकर संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम, बैठकें एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
    नवगठित कार्यकारिणी से क्षेत्र के पत्रकारों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और माना जा रहा है कि यह टीम पत्रकारों की एकजुटता को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा को मिला पहला महिला थाना : मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण, शुभारंभ के पहले ही दिन पहुंचा पति-पत्नी विवाद का मामला
    Next Article *कोरबा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, हेल्पर घायल*
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा झगरहा में 75.39 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है सुनियोजित आवासीय परिसर

    June 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    June 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर घोषित

    June 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषितमत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध,

    June 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    June 11, 2026
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा झगरहा में 75.39 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है सुनियोजित आवासीय परिसर

    June 13, 2026

    एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    June 13, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर घोषित

    June 13, 2026

    मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषितमत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध,

    June 13, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.