Close Menu
    What's Hot

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    May 13, 2026

    गिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

    May 12, 2026

    पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»36 घंटे में 04 सफल प्रसव : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण
    छत्तीसगढ़

    36 घंटे में 04 सफल प्रसव : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण

    Santosh RajakBy Santosh RajakFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    कोरबा 05 फरवरी 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकने तथा गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कटघोरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में महज 36 घंटे के भीतर 04 गर्भवती महिलाओं का सफल एवं सामान्य प्रसव कराया गया।

    इनमें श्रीमती शांति (पत्नी श्री संदीप, ग्राम अंडी कछार), श्रीमती प्रीति (पत्नी श्री अमर, ग्राम रलिया), श्रीमती कोमल (पत्नी श्री मुनीश, ग्राम रिस्दी) एवं श्रीमती सकीना (पत्नी श्री संजय, ग्राम उमेदीभाठा) शामिल हैं। इनमें से एक गर्भवती, श्रीमती प्रीति, प्रथम प्रसवा थीं। प्रसव उपरांत सभी जच्चा एवं बच्चा पूर्णतः स्वस्थ हैं तथा स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल प्रदान की जा रही है। परिजनों ने अपने घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधा उपलब्ध होने पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में 24×7 प्रसव सुविधा उपलब्ध है तथा यहाँ प्रतिमाह औसतन 15 से 20 सामान्य प्रसव कराए जा रहे हैं। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक केन्द्र में कुल 194 सामान्य प्रसव संपन्न कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार प्रसवपूर्व जाँच, देखभाल एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ा है।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने 36 घंटे में 04 सफल प्रसव कराकर उत्कृष्ट कार्य करने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि कंवर, भिलाई बाजार के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी से इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते रहने की अपील की। साथ ही जिलेवासियों से आग्रह किया गया है कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में ही कराएँ, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रह सकें।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमहिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण
    Next Article छत्तीसगढ़: प्रदेश सरकार पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का तीखा हमला महंत ने लगाए गंभीर आरोप
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    May 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    गिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का सशक्त माध्यम ग्राम पंचायत चोढा में सुशासन शिविर का किया गया आयोजन

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026 के तहत चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित’

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 12, 2026
    Editors Picks

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    May 13, 2026

    गिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

    May 12, 2026

    पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 12, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – जनसेवा का महाअभियान वर्षों का इंतजार खत्म, विमला बाई को मिला पक्का मकान

    May 12, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.