Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़: प्रदेश सरकार पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का तीखा हमला महंत ने लगाए गंभीर आरोप
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: प्रदेश सरकार पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का तीखा हमला महंत ने लगाए गंभीर आरोप

    Santosh RajakBy Santosh Rajak06/02/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। कोरबा अंचल के तिलक भवन प्रेस क्लब में पत्रकारों से औपचारिक चर्चा के दौरान डॉ. महंत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के दो साल के शासन में जनता त्रस्त है और सरकार का हर मोर्चे पर नियंत्रण खत्म हो चुका है।

     

    डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की बेशकीमती खनिज संपदा को उद्योगपतियों के हवाले करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ में हीरा और सोना जैसी जो खनिज संपदा है, उसे अभी निकालने की क्या व्याकुलता है ? बस्तर और सरगुजा में आदिवासियों के विस्थापन का दौर चल रहा है, ताकि अडानी जैसे बड़े समूहों के लिए रास्ता साफ किया जा सके।”

     

    इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन सरकार वे नहीं चला रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को पीछे से कौन चला रहा है, यह तलाश करने का विषय है।

     

    उन्होंने आगे कहा कि धान खरीदी से लेकर विभागों की भर्तियों तक में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं, जो साबित करती हैं कि प्रशासनिक पकड़ ढीली हो चुकी है। धान खरीदी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए श्री महंत ने कहा कि “आज भी सैकड़ों किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं। मुख्यमंत्री के खुद के क्षेत्र में अव्यवस्था फैली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान सत्यापन के नाम पर किसानों से पैसों की मांग की जा रही है। बैंकों से अपनी ही गाढ़ी कमाई निकालने के बदले कमीशन मांगा जा रहा है। मनरेगा जैसे बेहतर प्रावधानों को कमजोर किया जा रहा है।”

     

    नेता प्रतिपक्ष ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ‘एसआईआर’ कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची से नाम कटवा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हर बूथ से विशेष संप्रदाय के लगभग 200 नाम काटने के निर्देश ऊपर से दिए गए हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

     

    कोरबा में भाजपा के नए आलीशान कार्यालय के निर्माण पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों में भाजपा ने इतनी ‘उगाही’ कर ली है कि अब बड़े-बड़े भवनों का निर्माण किया जा रहा है। “भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। एक तरफ ये हिंदुत्व का ढोंग करते हैं और दूसरी तरफ हमारे शंकराचार्य का अपमान करते हैं।

     

    उन्होंने आगे कहा की प्रदेश में 4-5 कांग्रेसी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। जो अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के राहुल गांधी से मिलने के सवाल पर श्री महंत ने कहा कि श्री अग्रवाल ने राहुल गांधी से एक सौजन्य मुलाकात की है। वह एक सौम्य और अच्छे नेता हैं। पार्टी के अंदर वह अपनी बातों को और जनहित के मुद्दों को उठाते रहते हैं। श्री अग्रवाल के कांग्रेस प्रवेश संबंधी सवाल को उन्होंने एक सिरे से खारिज कर दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरीश परसाई, विधायक फूलसिंह राठिया, जिला शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर और जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Article36 घंटे में 04 सफल प्रसव : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण
    Next Article छत्तीसगढ़ में चार नए उप पंजीयक कार्यालयों की मंजूरी, नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    29/07/2026
    करतला

    जर्वे पंचायत में पीएम आवास और मनरेगा मस्टर रोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी का आरोप

    29/07/2026
    Editors Picks

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.