Author: Santosh Rajak
कटघोरा के पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप कटघोरा में पदस्थ होने के दौरान शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक साल से कर रहा था दैहिक शोषण इसी माह दोनों की होने वाली थी शादी, शादी से इंकार करने पर महिला पहुंची थाना, कृषि अधिकारी राहुल साहू की महिला ने की शिकायत कटघोरा पुलिस ने महिला की शिकायत पर अधिकारी राहुल साहू पर यौन उत्पीड़न का आमला किया दर्ज, पुलिस ने आरोपी कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को रायगढ़ के घरघोड़ा से किया गिरफ्तार …
हेडिंग: पोड़ी-उपरोड़ा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, -पालक-हल्दी से बने रंगों की बाजार में बढ़ी मांग कोरबा। रंगों का त्योहार होली नजदीक है और बाजारों में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्राकृतिक और सुरक्षित हर्बल गुलाल तैयार कर एक अनूठी पहल की है। बुका फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ी लगभग 30 महिलाएं पालक, चुकंदर और हल्दी जैसी खाद्य सामग्रियों का उपयोग कर अलग-अलग रंगों के हर्बल गुलाल बना रही हैं, जो त्वचा विशेषकर बच्चों के लिए सुरक्षित माने जा रहे हैं। महिलाएं…
*कोरबा. बिग ब्रेकिंग.* आबकारी नीति में बदलाव, साल में 7 की जगह 4 दिन ही बंद रहेंगे शराब दुकान, आबकारी नीति में बदलाव का राज्य सरकार ने लिया है निर्णय, इस बार होली में भी खुली रहेंगी शराब दुकान, आबकारी मंत्री का बयान- चार में से 3 दिन कलेक्टर के विवेक पर निर्णय… बाईट1- लखन लाल देवांगन, आबकारी मं त्री
कोरबा जिले में आज राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर में एक विशाल श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा किया गया, श्रम विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के हजारों श्रमिक शामिल हुए और वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी से लाभान्वित हुए। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएँ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुँचाने हेतु आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी विभाग के अधिकारी…
कोरबा कुसमुंडा मार्ग में पसरे अंधेरे ने आज फिर एक जान ले ली, मिली जानकारी के अनुसार कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत ग्राम खम्हारिया मोड से कुछ ही दूरी पर कोरबा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG 12 BB 8170 ने अपनी साइड ने चल रहे स्प्लेंडर बाइक ( CG 12 AR 5587) सवार को चपेट में लिया,व्यक्ति की सिर में चोट की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर ट्रेलर चालक घटना के बाद ट्रेलर को छोड़कर मौके भागने लगा,जिसे स्थानीय राहगीरों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर खिदमत की। वहीं जीवित होने…
*कोरबा ब्रेक :* कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना, 2 साल के मासूम की दर्दनाक मौत खेलते-खेलते कल दोपहर 2 बजे से गायब हुआ बच्चा, सुबह गोबर गैस चेंबर में मिला शव बच्चा अपने दादा-बुआ के साथ रह रहा था, कल दोपहर 2 बजे के बाद नही दिखा बच्चा मजदूरी करने बाहर गए माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़ रातभर तलाश के बाद मिला मासूम का शव, हादसा कैसे हुआ पुलिस जांच में जुटी, दर्री थाना क्षेत्र के बरेडीमुड़ा की घटना
उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुपातराई में एक 65वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई ग्राम पंचायत सुपातराई में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आया है 65 वर्षीय व्यक्ति बुद्धिराम मैत्री की तालाब में डूबने से मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह सुबह चार बजे दातून के लिए तालाब गया था पर वापस नहीं आने पर परिजन को शक हुआ कई जगह खोजने के बाद भी पता नहीं चला फिर तालाब में उसका शव तैरता दिखाई दिया ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना उरगा पुलिस को दिया सूचना…
ऐतिहासिक पल में शामिल होने आमनागरिको में दिखा उत्साह कोरबा, 06 फरवरी 2026/कोरबा ने आज स्वच्छता के इतिहास में एक अभूतपूर्व अध्याय जोड़ते हुए पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। “महासंकल्प 2026” अभियान के तहत कोरबावासियों ने न केवल स्वच्छता की शपथ ली, बल्कि स्वच्छता शपथ बैनर पर हस्ताक्षर कर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसने शहर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया। इस रिकॉर्ड से पहले शहर की सड़कों पर सुबह से ही नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर आयु, हर वर्ग और हर समुदाय के लोग हाथों में संकल्प लिए…
रायपुर, //- छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री एवं पंजीयन से जुड़ी सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लिया है। सरकार ने धमतरी जिले के भखारा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तहसील मुख्यालय लवन, और बिलासपुर जिले के सकरी और राजकिशोर नगर में चार नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है । इन नए उप पंजीयक कार्यालयों के खुलने से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को रजिस्ट्री एवं पंजीयन कार्यों के लिए दूर स्थित जिला मुख्यालयों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत…
कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। कोरबा अंचल के तिलक भवन प्रेस क्लब में पत्रकारों से औपचारिक चर्चा के दौरान डॉ. महंत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के दो साल के शासन में जनता त्रस्त है और सरकार का हर मोर्चे पर नियंत्रण खत्म हो चुका है। डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की बेशकीमती खनिज संपदा को उद्योगपतियों के हवाले करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि…
