Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»Uncategorized»कोरबावासियों ने किया स्वच्छता का स्वर्ण हस्ताक्षर महासंकल्प 2026 अभियान में 15,500 से अधिक हस्ताक्षरों के साथ शहर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
    Uncategorized

    कोरबावासियों ने किया स्वच्छता का स्वर्ण हस्ताक्षर महासंकल्प 2026 अभियान में 15,500 से अधिक हस्ताक्षरों के साथ शहर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

    Santosh RajakBy Santosh Rajak06/02/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    ऐतिहासिक पल में शामिल होने आमनागरिको में दिखा उत्साह

     

    कोरबा, 06 फरवरी 2026/कोरबा ने आज स्वच्छता के इतिहास में एक अभूतपूर्व अध्याय जोड़ते हुए पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। “महासंकल्प 2026” अभियान के तहत कोरबावासियों ने न केवल स्वच्छता की शपथ ली, बल्कि स्वच्छता शपथ बैनर पर हस्ताक्षर कर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसने शहर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया। इस रिकॉर्ड से पहले शहर की सड़कों पर सुबह से ही नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर आयु, हर वर्ग और हर समुदाय के लोग हाथों में संकल्प लिए हुए इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने पहुँचे थे। आखिरकार सभी की सहभागिता से महासंकल्प 2026 सफल रहा। इस उपलब्धि के लिए कोरबा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉ मनीष विश्नोई, शशांक वर्मा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

    रविशंकर शुक्ल रोड पर बनाए गए 280 मीटर लंबे विशाल बैनर ने आज कोरबा की एकता और जागरूकता को साकार रूप दिया। 14 जोन और 70 सेक्टर में विभाजित इस स्थान पर लगातार बढ़ती भीड़ में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। युवा, महिलाएँ, बुजुर्ग, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र, समाजसेवी संगठन, औद्योगिक संस्थान और आम नागरिक, सभी ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर किए। यहां सामूहिक रूप से नारों की गूंज और जोश से भरे वातावरण ने माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया।

    मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इस रिकॉर्ड को कोरबा के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, यह सामुदायिक जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की स्वच्छ छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में कोरबा एक मजबूत कदम आगे बढ़ा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और कचरा निर्धारित वाहनों में ही डालें। उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।

    स्वच्छता महाभियान में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, आमनागरिकों ने हस्ताक्षर कर अभियान की सफलता में अपनी भूमिका निभाई।

    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अभियान की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि कोरबा वासियों की एकजुटता और जागरूकता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने नगर निगम और अभियान में शामिल सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि स्वच्छता को आदत बनाना ही इस अभियान का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने इस रिकॉर्ड को केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का अध्याय बताते हुए कहा कि अब प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि इस संकल्प को प्रतिदिन के व्यवहार में उतारे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब नागरिक स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।

    नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने बताया कि महासंकल्प 2026 अभियान शहर को स्वच्छता के नए मानकों तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की अभूतपूर्व भागीदारी से यह स्पष्ट है कि कोरबा स्वच्छता को लेकर सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने रिकॉर्ड-निर्माण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 1 घंटे की अवधि में 15 हजार 500 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर नया इतिहास रच दिया।

     

    इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, वन विभाग, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, रेडक्रॉस सोसाइटी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, पुलिस विभाग, बैंकों, स्वास्थ्य संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों, सामाजिक संगठनों, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने व्यापक उपस्थिति दर्ज कराई। एनटीपीसी, एसईसीएल, बालको सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में इस अभियान का हिस्सा बने। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि डॉ मनीष विश्नोई, शशांक वर्मा भी उपस्थित रहें।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में चार नए उप पंजीयक कार्यालयों की मंजूरी, नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत
    Next Article प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक संपन्न बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश
    Santosh Rajak

    Related Posts

    Uncategorized

    Manrega

    27/09/2026
    Uncategorized

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया कोरबा, जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और विकसित भारत का लिया संकल्प

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान कभी मिट्टी के दो कमरों का घर था सपना, आज पक्के मकान में पूरा हुआ अपना आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुनील तिवारी के परिवार को दी सुरक्षित और सम्मानजनक जिंदगी

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा कोरबा जिले में व्यापक स्तर पर होंगे विविध आयोजन, 5 लाख से अधिक घरों में प्रज्वलित होंगे दीप जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

    16/09/2026
    Uncategorized

    माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

    16/09/2026
    Uncategorized

    महतारी वंदन योजना से मजबूत हुआ आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं गीता 31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से सशक्त हो रहीं महिलाएं – लाभार्थी श्रीमती गीता

    10/09/2026
    Editors Picks

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026

    कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.