Author: Santosh Rajak
नारायणपुर/रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 30 जनवरी को अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। नक्सलियों के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री रात को ITBP बटालियन परिसर पहुंचे। यहाँ उन्होंने न केवल जवानों से आत्मीय चर्चा की, बल्कि उनके साथ बैठकर रात्रि भोज (डिनर) भी किया। इस दौरान सीएम ने खुद अपने हाथों से जवानों की थाली में खाना परोसा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सादा भोजन और आत्मीय संवाद मुख्यमंत्री ने ITBP, CRPF, कोबरा बटालियन, BSF, DRG और CAF…
Chhattisgarh paddy purchase रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आज धान खरीदी का आखिरी दिन है। यह प्रक्रिया पिछले वर्ष 15 नवंबर से शुरू हुई थी और किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए करीब ढाई महीने का समय दिया गया। जिन किसानों के पास पहले से टोकन था, वे आज अपने नजदीकी उपार्जन केंद्रों में धान बेच सकेंगे। Bloody Gang War In Bilaspur : जेल से बाहर आते ही हिस्ट्रीशीटर की चाकुओं से हत्या डिजिटल प्रणाली ने बढ़ाया किसानों का भरोसा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू की गई तकनीक आधारित डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था…
भाटापारा, बलौदा बाजार। Baloda Bazaar जिले के भाटापारा विकासखंड स्थित मेसर्स रियल इस्पात एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कंपनी को एक सप्ताह के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, सरगुजा में ठिठुरन तो रायपुर में लौटा सुबह का कोहरा किल्न क्रमांक-01 में विस्फोट 22 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 9.40 बजे, कारखाने के किल्न क्रमांक-01 के डस्ट सेटलिंग चेंबर में कार्य के दौरान अचानक विस्फोट और गर्म ऐश की बौछार हो…
राजनांदगांव: ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। राजनांदगांव आरपीएफ ने ट्रेन के भीतर यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले चार किन्नरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई यात्रियों द्वारा डिजिटल माध्यम से की गई शिकायत के बाद बिजली की फुर्ती से अंजाम दी गई। ‘रेल मदद’ ऐप ने दिखाया असर मामला गुरुवार का है, जब गाड़ी संख्या 22816 बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे यात्रियों ने ‘रेल मदद’ (Rail Madad) ऐप पर शिकायत दर्ज कराई। यात्रियों का आरोप था कि कुछ किन्नर न केवल उनसे जबरन पैसे मांग…
बेंगलुरु। कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन CJ Roy ने शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु स्थित रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से आयकर (IT) विभाग की ओर से रॉय से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चल रहा था। रॉय की आत्महत्या की खबर मिलते ही आयकर अधिकारियों ने रेड की प्रक्रिया बीच में ही रोक दी और मौके से चले गए। Chhattisgarh…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक बदमाश अभी महज एक सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शानू उर्फ अमन हुसैन के रूप में हुई है, जो पुलिस रिकॉर्ड में एक ‘निगरानी बदमाश’ था। शानू पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले…
SC/ST Act High Court Verdict , नई दिल्ली/प्रयागराज — अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा को रद्द कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति की जाति का नाम लेना मात्र इस विशेष अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध नहीं माना जा सकता। अदालत के अनुसार, जब तक अपमान करने या नीचा दिखाने की स्पष्ट मंशा (Mens Rea) साबित न हो, तब तक इसे ‘अत्याचार’ की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। President Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर दौरा’ 7 फरवरी को जगदलपुर…
रायपुर। प्रदेश में प्रलोभन और दबाव के जरिए हो रहे अवैध मतांतरण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने कानूनी घेराबंदी तेज कर दी है। गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की पहली बैठक में प्रस्तावित ‘धर्म स्वतंत्रता विधेयक’ के मसौदे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि जबरन, प्रलोभन या दबाव के माध्यम से होने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाया जा रहा है। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे,…
जगदलपुर: बस्तर की लोक संस्कृति और परंपराओं का सबसे बड़ा उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ इस बार इतिहास रचने जा रहा है। आगामी 7 फरवरी 2026 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगदलपुर के लालबाग मैदान में इस संभाग स्तरीय भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर पूरे बस्तर संभाग में उत्साह का माहौल है और शासन-प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। सांस्कृतिक महाकुंभ: ‘बस्तर पंडुम’ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित हो रहा ‘बस्तर पंडुम’ आदिम संस्कृति, कला, खान-पान और लोक परंपराओं का अनूठा संगम है। राष्ट्रपति मुर्मू यहाँ आदिवासी लोक नर्तकों, पारंपरिक…
Chhattisgarh Weather , रायपुर — छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड जारी है, जबकि राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से सड़कों पर घना कोहरा छा गया। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। उदंती-सीतानदी में दिखा दुनिया का सबसे तेज़ उड़ने वाला पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन. उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का असर मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड बढ़ी है। सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर और कोरिया जिलों में रात का तापमान सामान्य…
