Author: DEOKI JAGDISHPURI
नशामुक्ति पर गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश* कोरबा जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, उपयोग एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। श्री पाण्डेय ने शैक्षणिक परिसर के आसपास प्रतिबंधित सामग्री विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण या उपयोग में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में…
दुर्घटनाओं में कमी लाने, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कार्ययोजना लागू की गई है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देनिर्दश आट, लैंगा स्कूल मार्ग, कुकरीचोली मार्ग, उरगा चौक, मड़वारानी ओवरब्रिज, जिला अस्पताल से गोढ़ी मार्ग, पुलिस लाइन से दीपका मार्ग, राताखर चौक और बजरंग चौक सहित जिले के अनेक संवेदनशील एवं अत्यधिक व्यस्त मार्गों की समीक्षा की गई। प्रस्तुत रिपोर्ट में सड़क चौड़ीकरण, मोड़ सुधार, क्रैश बैरियर स्थापना, रिफ्लेक्टर लगाने, संकेतक वृद्धि तथा अन्य इंजीनियरिंग सुधार कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कई…
विपक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं. देश विदेश //अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत के बाद भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील का ऐलान किया. इस समझौते के तहत, भारत ने अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले अपने माल पर 18 फीसदी शुल्क देना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे ‘शानदार ऐलान’ बताया. अमेरिका से व्यापार डील को लेकर लेकर जहां मोदी सरकार इसे कूटनीतिक और आर्थिक उपलब्धि बता रही है और बीजेपी पीएम मोदी को श्रेय दे रही…
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के द्वारा “सशक्त मोबाइल ऐप” को कोरबा ज़िले में भी किया गया लागू बीट सिस्टम को सुदृढ़ करने, एवं जनता की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश कोरबा//पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के सभाकक्ष में मीटिंग का आयोजन किया गया। उक्त क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर, जिले के तीनों अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की उपस्थिति रही। क्राइम मीटिंग के दौरान…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में रेलवे के विकास के लिए बजट में ऐतिहासिक प्रावधान किया गया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए सोमवार को कहा कि राज्य में रेलवे अवसंरचना के विकास के लिए केंद्रीय बजट में 7,470 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2026-27 के लिए आवंटित राशि वर्ष 2009-14 के दौरान आवंटित औसत राशि 311 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 24 गुना अधिक है। CM Vishnudeo Sai सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का आभार जताया पीएम मोदी का जताया आभार सीएम…
बिलासपुर// बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन रोकने गए नायब तहसीलदार राहुल साहू पर ट्रैक्टर चालक ने जानलेवा हमला किया। घटना रविवार को रतनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वट रेत घाट पर हुई, जब नायब तहसीलदार अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। नायब तहसीलदार राहुल साहू ने बताया कि वे अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने गए थे, तभी ट्रैक्टर चालक रितुराज सिंह ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर तेजी से बस्ती की ओर भाग निकला । पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक…
कोरबा// राज्य सरकार द्वारा जारी किफायती जन आवास नियम-2025 ने आम नागरिकों, छोटे भू-स्वामियों और मध्यम स्तर के बिल्डर्स के लिए नए अवसर प्रदान किए हैं। नई नियमावली के अंतर्गत अब कृषि भूमि पर भी विधिवत आवासीय कॉलोनी विकसित की जा सकेगी। इस कदम से वर्षों से बढ़ती अवैध प्लॉटिंग पर प्रभावी रोक लगेगी और निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। नई नीति में पहली बार छोटे भू-स्वामियों को भी योजनाबद्ध ढंग से कॉलोनी विकसित करने का अवसर दिया गया है। इसके लिए न्यूनतम भूमि सीमा 2 एकड़ और अधिकतम 10…
कोरबा// कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘निराशाजनक और उद्योगपतियों के पक्ष में बनाया गया बजट’ बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के लिए नहीं, बल्कि बड़े व्यापारिक घरानों को लाभ पहुंचाने वाला बजट है। सांसद महंत ने बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बजट में इन प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं हैं। नगर निगम कोरबा के महापौर संजू देवी राजपूत ने बजट की सराहना करते हुए इसे विकास और सामाजिक संतुलन का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के…
कोरबा //महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (सामुदायिक आदिवासी कला, हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन) कार्यक्रम का 15 एवं 16 फरवरी को विकासखंड पाली के ग्राम केराझरिया में किया जायेगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पाली महोत्सव 2026 में कोरबा जिले के प्रतिष्ठित/खाति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुत देना चाहते हैं उनसे निर्धारित प्रारूप अनुसार आवश्यक दस्वावेज/सीडी/पेन ड्राईव/गूगल फॉम…
कोरबा अप्रेटिसशिप योजनान्तर्गत प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएम) का आयोजन 09 फरवरी को आईटीआई कोरबा में किया जा रहा है। आईटीआई कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योगों/ प्रतिष्ठानों एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षाणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम में पंजीयन एवं नियोजन किया जायेगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग/प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि एवं आईटीआई उत्तीण प्रशिक्षणार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में 09 फरवरी को प्रातः 9 बजे उपस्थित होकर पंजीयन एवं नियोजन की कार्यवाही कर सकते हैं।