Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»शैक्षणिक परिसर व नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाकर कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश निर्देशित
    छत्तीसगढ़

    शैक्षणिक परिसर व नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाकर कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश निर्देशित

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI04/02/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    नशामुक्ति पर गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश*

     

    कोरबा जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, उपयोग एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। श्री पाण्डेय ने शैक्षणिक परिसर के आसपास प्रतिबंधित सामग्री विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण या उपयोग में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में निगम आयुक्त ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत की गई कार्यवाही की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि सभी मेडिकल दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगाने के निर्देश् दिए गए थे, जिसका पालन कराया गया है। नये दुकानों के लिए लाइसेंस देते समय भी सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी तरह स्टोर्स में स्वापक एवं मनः प्रभावी दवाइयों के क्रय विक्रय व पंजीकृत डॉक्टर की पर्ची एवं स्टॉक का मिलान भी की जा रही है। श्री पाण्डेय इस हेतु मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षक व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्कूल, कॉलेज एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, जनजागरूकता अभियान चलाने तथा पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

    उन्होंने नशामुक्ति के लिए जारी राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 14446 एवं अवैध मादक पदार्थ की रिपोर्टिंग हेतु एंटी नारकोटिक्स हेल्प लाइन नंबर 1933 का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने पूर्व बैठक में कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिले के शैक्षणिक परिसर को तम्बाकू मुक्त बनाने हेतु कोटपा एक्ट के तहत स्कूल परिसर से 100 मीटर की दूरी के भीतर तम्बाकू उत्पादों के विक्रय पर प्रभावी रूप से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कोटपा एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleजिला प्रशासन की बड़ी पहलः सड़क सुरक्षा सुदृढ़ करने समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
    Next Article उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न : युवाओं को स्वदृरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए किया गया प्रोत्साहित
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026
    Editors Picks

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.