Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा 01 जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्रामीणों के समस्याओं, मांग एवं शिकायतों के निराकरण और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से 02 जून को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पाली के कलस्टर ग्राम डोंगानाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
कोरबा, 01 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली तथा उन्होंने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया। उप निर्वाचन के अंतर्गत जिले में नगरीय क्षेत्र में पार्षद के 1 पद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच के 1, पंच के 6 एवं जनपद सदस्य के 3 पदों सहित कुल 11 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया गया।…
कोरबा 01 जून 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 31 मई को जिले में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। तम्बाकू कई स्वास्थ्य संबधी समस्याओं जैसे हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की बीमारी और स्ट्रोक का मुख्य कारण है। प्रतिवर्ष तम्बाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने , युवा पीढ़ी को इसे शुरू करने से रोकने और तम्बाकू की खपत को कम करने वाली प्रभावी नितियों को लागू करने के लिए निर्णय का समर्थन करने के लिए यह…
कोरबा 01 जून 2026/ कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जनगणना का कार्य पूरी सफलता के साथ पूर्ण कर लिया गया है। जिले के सभी 06 नगरीय निकायों, नगर पालिक निगम कोरबा के 07 जोनों, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा एवं बांकीमोंगरा तथा नगर पंचायत पाली एवं छुरीकला सहित सभी 12 तहसीलों (कोरबा, भैसमा, बरपाली, करतला, कटघोरा, दर्री, पोड़ी-उपरोड़ा, पसान, पाली, हरदीबाजार, दीपका एवं अजगरबहार) में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एच.एल.बी.) की पहचान करते हुए शत-प्रतिशत डेटा संग्रहण…
_रायपुर, 31 मई 2026_बेमेतरा में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वैदिक रीति-रिवाज के साथ जिले के 21 जोड़े सात फेरे लेकर जीवन साथी बने। मुख्यमंत्री ने मंच से ऐलान किया कि अब इस योजना के तहत पात्र परिवारों को मिलने वाली सहायता राशि 50 हजार रुपये कर दी गई है। पहले आर्थिक बोझ से परेशान परिवारों को इस योजना से राहत मिली है, और बढ़ी हुई राशि से और ज्यादा मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने बेमेतरा में नर्सिंग कॉलेज खोलने…
कोरबा, 31 मई 2026/ जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरका दांड में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान एवं बारिश के दौरान एक दुखद दुर्घटना में तीन युवकों की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौसम खराब होने और तेज बारिश से बचने के लिए तीनों युवक एक बड़े पेड़ के नीचे रुके थे। इसी दौरान पेड़ की भारी डाल टूटकर उन पर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों में शिवराम टेकाम (14 वर्ष), कमलेश बड़ा (18 वर्ष) एवं दिनेश तिर्की (17 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल…
कोरबा, 31 मई 2026/ भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग के उप संचालक श्री डी.पी.एस. कंवर ने बताया कि जिले में खाद एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों द्वारा सतत कृषि विकास हेतु एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन की अनुशंसा के अनुसार रासायनिक उर्वरकों के उपयोग के साथ-साथ जैव उर्वरक, जैविक खाद एवं हरी खाद जैसे वैकल्पिक उपायों को भी सम्मिलित किया गया है। इसके लिए कृषकों को संतुलित एवं समानुपातिक…
कोरबा, 30 मई 2026 न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार के ज्ञापन क्रमांक 601/2026 के तहत शनिवार को ग्राम कटबीतला की भूमि सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के विरोध के कारण काम रोकना पड़ा। कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की आपत्ति सुनी। चर्चा के बाद तय हुआ कि कटबीतला और बरीडीह के ग्रामीणों, प्रशासन और संबंधित कंपनी प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक कर आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी। फिलहाल टीम बिना सीमांकन लौट गई। ग्रामीणों-जनप्रतिनिधियों की आपत्तियां: किशन लाल कोसले, जनपद सदस्य: आरोप लगाया कि Adani Group 14 एकड़ शासकीय भूमि को 2007 के फर्जी प्रस्ताव…
कोरबा, 30 मई 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार जनकल्याण और त्वरित समस्या समाधान का माध्यम बन रहा है। इसी पहल के तहत कोरबा के तुलसी नगर निवासी *रामप्रवेश गुप्ता* को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत नए पक्के मकान की चाबी सौंपी गई। होटल में मिठाई मिस्त्री का काम करने वाले रामप्रवेश, पत्नी और तीन बच्चों के साथ लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहे थे। बरसात में छत टपकना, जगह की कमी और मूलभूत सुविधाओं का अभाव उनकी रोज की परेशानी थी। पानी टंकी, टीपी नगर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में चाबी मिलने…
