कोरबा, 30 मई 2026 न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार के ज्ञापन क्रमांक 601/2026 के तहत शनिवार को ग्राम कटबीतला की भूमि सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के विरोध के कारण काम रोकना पड़ा।
कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की आपत्ति सुनी। चर्चा के बाद तय हुआ कि कटबीतला और बरीडीह के ग्रामीणों, प्रशासन और संबंधित कंपनी प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक कर आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी। फिलहाल टीम बिना सीमांकन लौट गई।
ग्रामीणों-जनप्रतिनिधियों की आपत्तियां:
किशन लाल कोसले, जनपद सदस्य: आरोप लगाया कि Adani Group 14 एकड़ शासकीय भूमि को 2007 के फर्जी प्रस्ताव के आधार पर पौधारोपण के नाम पर सीमांकित कराना चाहता है। पहले गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ काटे गए, अब वृक्षारोपण की बात हो रही है।
– नरेंद्र पटेल, पूर्व जनपद सदस्य: कहा कि बिना पर्याप्त सूचना और दस्तावेज सार्वजनिक किए सीमांकन गलत है। पहले ग्रामसभा में दस्तावेज रखे जाएं।
-आशीष गांगुली, युवा नेता: आरोप लगाया कि देर रात नोटिस देकर सुबह सीमांकन शुरू किया गया, जिससे ग्रामीणों को तैयारी का मौका नहीं मिला। प्रशासन कंपनी के दबाव में काम कर रहा है।
बुधवार कोसले, पूर्व उपसरपंच:* कहा कि यह तीसरी बार सीमांकन का प्रयास है, लेकिन गांव में इस भूमि को लेकर कोई वैध ग्रामसभा प्रस्ताव पारित नहीं हुआ।
–
ग्रामीण: जमीन पर वर्षों से खेती हो रही है, यही आजीविका का साधन है। दस्तावेजों की जांच के बाद संयुक्त बैठक में निर्णय की मांग।अब सबकी नजर प्रस्तावित बैठक पर है, जहां इस विवाद का अगला रास्ता तय होगा।

