Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मताधिकार का प्रयोग* *त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत 78.98 प्रतिशत हुआ मतदान
    छत्तीसगढ़

    उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मताधिकार का प्रयोग* *त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत 78.98 प्रतिशत हुआ मतदान

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI01/06/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 01 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली तथा उन्होंने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया।
    उप निर्वाचन के अंतर्गत जिले में नगरीय क्षेत्र में पार्षद के 1 पद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच के 1, पंच के 6 एवं जनपद सदस्य के 3 पदों सहित कुल 11 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया गया।

    नगरीय निकाय क्षेत्र में नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद पद हेतु मतदान सम्पन्न हुआ। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत करतला विकासखण्ड के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24, पाली विकासखण्ड के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 तथा पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 के लिए मतदान कराया गया।
    इसी प्रकार करतला विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सरपंच पद के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंच पदों के लिए कोरबा विकासखण्ड के ग्राम अखरापाली (वार्ड क्रमांक 9) एवं रजगामार (वार्ड क्रमांक 1), करतला विकासखण्ड के ग्राम लबेद (वार्ड क्रमांक 4) एवं बरकोना (वार्ड क्रमांक 3), कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम कसईपाली (वार्ड क्रमांक 10) तथा झाबर (वार्ड क्रमांक 01) में मतदान सम्पन्न हुआ।
    सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया का सफल संचालन सुनिश्चित किया।
    निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जिले में कुल 78.98 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदान का प्रतिशत 78.21 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 79.77 प्रतिशत रहा।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleइसके आकर्षण का पर्दाफास- निकोटीन और तम्बाकू कि लत का मुकाबला‘‘थीम के साथ मनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
    Next Article डोंगानाला में जनसमस्या निवारण शिविर आज
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026
    Editors Picks

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.