Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    रायपुर में संविधान दिवस: मुख्य सचिव ने मंत्रालय में करवाया उद्देशिका का सामूहिक वाचन

    26/11/2026

    धान खरीदी में अब किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा और फसल की गड़बड़ी सुधारने के लिए सरकार की बड़ी पहल

    26/11/2026

    रायपुर में क्रिएटर अवॉर्ड 2026: CM साय बोले – क्रिएटर्स ही हैं छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर

    26/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»भिलाई को 154 करोड़ की बड़ी सौगात, BSP टाउनशिप वालों को किराया में बड़ी राहत – CM साय
    छत्तीसगढ़

    भिलाई को 154 करोड़ की बड़ी सौगात, BSP टाउनशिप वालों को किराया में बड़ी राहत – CM साय

    KARATALA TIMESBy KARATALA TIMES25/11/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    भिलाई।24/11/26 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज इस्पात नगरी भिलाई को 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। खुर्सीपार में हुए लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं भी कीं।

    BSP टाउनशिप वालों को मिली राहत

    कार्यक्रम में सबसे बड़ी राहत BSP टाउनशिप में रहने वालों को मिली। रिटेंशन आवास का किराया 24 गुना बढ़ गया था, जिससे हजारों परिवार परेशान थे। सांसद-विधायकों की चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने किराया बढ़ोतरी को घटाकर मात्र 6 रुपये करने का फैसला लिया। इससे हजारों परिवारों को सीधी राहत मिलेगी।

    दो बड़ी सड़कों की घोषणा

    मुख्यमंत्री ने भिलाई के लिए दो प्रमुख सड़क निर्माण की घोषणा की –

    कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती और सुंदर विहार तक सड़क के लिए 13 करोड़
    जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग और कुटेलाभाठा सड़क के लिए 14 करोड़

    इसके साथ ही भिलाई में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की गई।

    3 साल में भिलाई को 886 करोड़

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन साल में सिर्फ नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि PM आवास योजना में गांवों में रोज 1600 मकान बन रहे हैं, शहरों में तीन साल में 77 हजार से ज्यादा मकान बने हैं।

    महतारी वंदन में 21 हजार करोड़ से ज्यादा

    महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख से ज्यादा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिल रहे हैं। अब तक 33 किस्तों में 21 हजार 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि महिलाओं के खाते में भेजी जा चुकी है।

    चिटफंड पीड़ितों को लौटा पैसा

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर यश ड्रीम चिटफंड के 3000 निवेशकों को 3 करोड़ 16 लाख से ज्यादा की राशि वापस की।

    इसके अलावा PM आवास, PM स्वनिधि, सूर्यघर, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक सहायता, महिला कोष और पट्टा वितरण के तहत भी कई हितग्राहियों को लाभ दिया गया।

    कार्यक्रम में डिप्टी CM अरुण साव, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा: बालको प्लांट में नष्ट किए गए 74 किलो से ज्यादा गांजा और हजारों नशीली दवाएं, ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में हुई कार्रवाई
    Next Article फंदा लगाकर भालू को मारा, फिर सबूत मिटाने शव को जलाया, 4 शिकारी जेल पहुंचे
    KARATALA TIMES

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में संविधान दिवस: मुख्य सचिव ने मंत्रालय में करवाया उद्देशिका का सामूहिक वाचन

    26/11/2026
    छत्तीसगढ़

    धान खरीदी में अब किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा और फसल की गड़बड़ी सुधारने के लिए सरकार की बड़ी पहल

    26/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में क्रिएटर अवॉर्ड 2026: CM साय बोले – क्रिएटर्स ही हैं छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर

    26/11/2026
    करतला

    कोरबा में SP ने 3 थानों के TI बदले, हरदीबाजार, लेमरू और करतला में नई पदस्थापना

    26/11/2026
    छत्तीसगढ़

    जिले में 6 तहसीलदारों की पदस्थापना, पाली, पसान, पोड़ी उपरोड़ा सहित 6 तहसीलों में बदलाव

    26/11/2026
    छत्तीसगढ़

    जिलगा में ट्रैक्टर से हाथी को परेशान करना पड़ा महंगा, 3 गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त, जेल भेजे गए

    26/11/2026
    Editors Picks

    रायपुर में संविधान दिवस: मुख्य सचिव ने मंत्रालय में करवाया उद्देशिका का सामूहिक वाचन

    26/11/2026

    धान खरीदी में अब किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा और फसल की गड़बड़ी सुधारने के लिए सरकार की बड़ी पहल

    26/11/2026

    रायपुर में क्रिएटर अवॉर्ड 2026: CM साय बोले – क्रिएटर्स ही हैं छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर

    26/11/2026

    कोरबा में SP ने 3 थानों के TI बदले, हरदीबाजार, लेमरू और करतला में नई पदस्थापना

    26/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.