कोरबा / कोरकोमा, 10 नवंबर 2026 ब्लॉक स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव (करमा महोत्सव) 2026 का भव्य आयोजन मंगलवार को कोरकोमा के शासकीय हाईस्कूल प्रांगण में धूमधाम से किया
माटी, संस्कृति और परंपरा का पर्व” थीम पर आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंच पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया।
महोत्सव में ब्लॉक के विभिन्न गांवों से पहुंची लोक नृत्य टीमों ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। ढोल-मांदर की थाप, करमा गीतों की गूंज और कलाकारों के कदमों से पूरा प्रांगण झूम उठा। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि करमा पर्व छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति, भाईचारे, प्रकृति प्रेम और सामूहिकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़ती है। लोक नृत्य और लोक गीत हमारी पहचान हैं, इन्हें सहेजकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
मुख्य अतिथि : श्रीमती बिजमोती राठिया जी अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा
अध्यक्षता : श्री तेजराम राठिया, सरपंच कोरकोमा
श्रीमती पुष्पा, उपसरपंच
विशिष्ट अतिथि :
1. श्रीमती रेणुका राठिया – सदस्य जिला पंचायत कोरबा
2. श्रीमती सुष्मिता अनंत जि.पं. सदस्य कोरबा
3. श्री कमलेश अनंत जी – सम्माननीय अतिथि
4. श्री अमरनाथ राठिया जी – सम्माननीय अतिथि
5. श्रीमती गनेश्वरी राठिया – सरपंच केराझरिया
6. श्री बाबू सिंह – सरपंच कुदमुरा
7. श्री शुभलाभ सिंह राठिया – सरपंच
8. श्री एस.आर. यादव जी – DMC कोरबा, समग्र शिक्षा
9. श्री जितेन्द्र साहू जी – BEO कोरबा
10. श्री चंद्रेश दुबे जी – APC कोरबा, समग्र शिक्षा जिला कोरबा
निर्णायक : श्री शिवम राठिया, श्री के.आर. राठिया प्राचार्य कोरकोमा, श्री साधु राम प्रधान पाठक, श्री डडसेना जी P.T., श्रीमती सावित्री डडसेना P.T. II
अन्य : श्री देवेन्द्र सिंह राठिया जी, श्री समेलाल यादव जी
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पूरे दिन चले महोत्सव में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुईं। जिसमे प्रथम स्थान मातमार मूढ़नारा द्वितीय स्थान गेराव पुरस्कार चुईया कर्मा पार्टी अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।

