कोरबा 06 नवंबर 2026 / धनतेरस के पावन पर्व पर जनपद सदस्य श्री किशन कोसले ने क्षेत्रवासियों एवं जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि धनतेरस धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में धन, आरोग्य, समृद्धि और सुख-शांति लेकर आए।
श्री कोसले ने कहा कि हर परिवार में खुशहाली बनी रहे, सभी स्वस्थ रहें और घर धन-धान्य से भरा रहे। यही उनकी सच्ची मंगलकामना है।
शुभकामनाओं सहित –
किशन कोसले
जनपद सदस्य, जनपद पंचायत कोरबा

