कम कैरेट सोने को 22 कैरेट बताकर ठगी – अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार – कोरबा पुलिस
*By KORBA – कोरबा / सिविल लाइन रामपुर*
*सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* के तहत कोरबा पुलिस ने 18 कैरेट सोने को 22 कैरेट बताकर लोगों और गोल्ड लोन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
क्या है मामला
प्रार्थी संजय श्रीवास, निवासी ग्राम कोरबी धतुरा, थाना हरदीबाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के इंद्रेश साहू ने 3.75 ग्राम का लॉकेट 22 कैरेट बताकर ₹45,000 में बेचा। जांच दिव्य ज्वेलर्स में कराने पर लॉकेट 18 कैरेट का निकला।
थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 908/26, धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई –
प्रार्थी की निशानदेही पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी इंद्रेश को उसके 3 साथियों के साथ i10 कार CG05AE-8013 सहित पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह 18-20 कैरेट सोने को 22 कैरेट बताकर बेचता और मणप्पुरम फाइनेंस, जना बैंक, IIFL जैसी कंपनियों में गिरवी रखकर लोन लेता था।
जब्ती – 29.10.2026 को –
– इंद्रेश साहू से: ₹2,100 नकद + ₹40,000 की SBI डिपॉजिट पर्ची
– लिलेश्वर सिन्हा से: ₹1,000 नकद
– मनीष देवांगन से: i10 कार CG05AE-8013
– आशीष गर्ग से: 2 लॉकेट 7.89 ग्राम, 2 जोड़ी झुमकी 13.40 ग्राम (20 कैरेट), 2 लेडिस अंगूठी 6.54 ग्राम, 1 जेंट्स अंगूठी 3.80 ग्राम और डिजिटल तौल मशीन
गिरफ्तार आरोपी –
1. इंद्रेश कुमार साहू उर्फ हरिओम, 31 वर्ष, कोरबी धतुरा, हरदीबाजार, कोरबा
2. लिलेश्वर सिन्हा, 52 वर्ष, गुढ़ियारी, रायपुर
3. मनीष देवांगन उर्फ राहुल, 47 वर्ष, सुंदरनगर, रायपुर
4. आशीष गर्ग उर्फ आशु, 29 वर्ष, नरेला, दिल्ली
चारों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सोने के स्रोत, हॉलमार्क और गोल्ड लोन लेनदेन की जांच जारी है।

